मन्दिरमें ‘सेकेंड हैंड जवानी’पर नृत्य, सार्वजनिक किया दृश्यपट, ‘इंस्टाग्राम मॉडल’के कृत्यसे रुष्ट हुए महन्त, हिन्दू सङ्गठनने किया विरोध


२६ सितम्बर, २०२१
       मध्य प्रदेशके छतरपुर स्थित एक मन्दिरमें आरती साहू नामकी एक ‘इंस्टाग्राम मॉडल’ने ‘सेकेंड हैंड जवानी’पर नृत्य करते हुए दृश्यपट बनाया, जिससे हिन्दू सङ्गठन रुष्ट हो गए हैं । कुछ दिनों पूर्व इंदौरके चौराहेपर एक ‘मॉडल’के ‘डेयर एक्ट’के पश्चात उपद्रव हुआ था । नूतन घटनामें युवतीने छतरपुरके जनराय टोरिया मन्दिरमें सैफ अली खान और दीपिका पादुकोणके चलचित्र (फिल्म) ‘कॉकटेल’के गीतपर नृत्य करते हुए दृश्यपट बनाया ।
      ‘इंस्टाग्राम’पर दृश्यपट सार्वजनिक होनेके पश्चात इसका विरोध भी आरम्भ हो गया है । हिन्दू सङ्गठनोंने ‘सोशल मीडिया’के माध्यमसे इस कृत्यपर आपत्ति प्रकट की है । मन्दिरके महन्तने भी कहा, “इंस्टाग्राम मॉडल आरती साहूके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए ।” उन्होंने आगे कहा, “इस प्रकारके कृत्य करके मन्दिरों, मठों और आश्रमोंको कलङ्कित नहीं किया जाना चाहिए ।”
      हिन्दू सङ्गठनोंने कहा है कि कुछ रुपयों और ‘सस्ती’ लोकप्रियताके लिए यह कुकृत्य किया गया है । बजरंग दलके विभाग सह संयोजक सौरभ खरेने कहा है कि ऐसी लडकियां समाजको दूषित कर रही हैं । उन्होंने कहा कि ये लोग समाजमें रहनेके अधिकारी नहीं है; यद्यपि, मन्दिरमें पादत्रण (चप्पल) पहनकर नृत्य करती दिख रहीं आरती साहूका कहना है कि दृश्यपटमें किञ्चित मात्र भी फूहडता नहीं है । उन्होंने कहा कि वे सभ्यतासे समूचे वस्त्र (ड्रेस) में थीं और उन्होंने जो भी किया, उसमें कुछ भी अश्लील नहीं है ।
       धन और मिथ्या सम्मान पाने हेतु, हिन्दू सभ्यताको ताकपर रखकर, आजकी बुद्धिभ्रष्ट और चलचित्रोंसे प्रभावित पीढी, स्वयंसे अपने भविष्यको नष्ट करनेमें लगी है । इनसे कोई पूछे कि अन्य पन्थोंमें भी ऐसे किसीने किया है ? प्रतीत होता है कि मैकाले शिक्षित हिन्दू पीढीपर ही अपने धर्मसे दिग्भ्रमित होनेका भूत चढा है । जो लोग ऐसी फूहडता देखते है और उसको प्रोत्साहित भी करते है, ऐसे लोगोंका पतन निश्चित है । आगमी हिन्दू राष्ट्रमें ऐसे लोगोंको उचित दण्ड दिया जानेका प्रावधान होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution