झारखंडका एक जनपद ऐसा भी, जहां ‘ऑक्सीजन सिलेंडरकी व्यवस्था करनेके स्थानपर बनवाई जा रही है अर्थी


२० अप्रैल, २०२१
     गोड्डामें प्रत्येक दिवस ‘कोरोना’से मृत्यु हो रही है; परन्तु ‘ऑक्सीजन सिलेंडरकी व्यवस्था करानेके स्थानपर प्रशासन अर्थी बनवा रहा है ! प्रशासनके निर्देशपर नगरपरिषदके द्वारा शव ढोनेके लिये अधिक संख्यामें बांसकी अर्थी बनानेका आदेश दिया गया है । इसको लेकर नगर परिषदके हटिया परिसरमें रह रहे मोहली परिवार दिन-रात आदेश पूर्ण करनेमें लगे हैं । तत्क्षण प्रायः २०० अर्थियां बनानेका आदेश दिया गया है ।
      अधिक संख्यामें बन रहे शव ढोनेकी अर्थियोंको लेकर लोगोंमें भयका वातावरण है । प्रत्येक दिवस तीनसे चारकी संख्यामें मृत्यु हो रही है । यद्यपि लोगोंने क्रोध प्रकट करते हुए इसका उत्तरदायी शासन एवं जनपद प्रशासनको बताया है । लोगोंका कहना है कि एक वर्षका समय मिला था, मात्र प्राणवायुकी अल्पता होनेसे लोगोंकी मृत्यु हो रही है । यदि शव ढोनेकी सामग्रीके अतिरिक्त प्राणवायु आदिकी व्यवस्थाकी जाती है तो लोगोंको यह परिस्थिति देखना नहीं पडती ।
     यह सत्य है कि जीवन और मृत्यु किसीके हाथ नहीं है; परन्तु अपनी राजनीतिक रोटियां सेकनेके चलते शासन और प्रशासनको मतकी चिन्ता अधिक है, मतदाताकी नहीं; परन्तु लोगोंको भी अब शासन-प्रशासनपर आश्रित न होकर स्वयंसे उपाय यथाशीघ्र आरम्भ कर देने चाहिए । आयुर्वेदमें प्रत्येक रोगका उपचार सर्वसुलभ उपलब्धताके आधारपर बताया गया है; अतः हिन्दुओं अन्तिम अवसर है, अपनी संस्कृतिकी ओर समय रहते पुनः लौटें और साधना करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : प्रभात खबर


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution