कांग्रेस विधायक इरफान अंसारीने ब्राह्मणोंका अस्तित्व समाप्त करनेकी दी खुली चुनौती
१० अप्रैल, २०२१
‘सोशल मीडिया’पर कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारीका एक चलचित्र तीव्रतासे प्रसारित हो रहा है, जिसमें वो ब्राह्मणोंका सम्पूर्ण विनाश करनेकी खुली धमकी दे रहे हैं ! ‘सोशल मीडिया’पर इस चलचित्रको भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबेने साझा किया है, कांग्रेस विधायकका चलचित्र साझा करते हुए झारखंडके गोड्डासे भाजपा सांसद निशिकांत दुबेने अपने ‘ट्वीट’में लिखा, “कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारीजीकी मानसिकता देखिए, ये ब्राह्मणोंको सर्वत्र चुनौती दे रहे हैं । मधुपुर होशियार भाजपा सांसदने जो चलचित्र साझा किया है, उसमें कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी कह रहा है कि एक ब्राह्मण ‘वोट’ नहीं करेगा, ऊपर बाबा नगरी हुई है, बाबाका कसम खाकर मैं बोलता हूं ! एक ब्राह्मण यदि ‘वोट’ किया, तो ब्राह्मणका ‘नामोनिशान’ यहांसे ‘मिट’ जाएगा, क्या बात करते हैं ? आपको बता दें कि इरफान अंसारी झारखंडकी जामताडा विधानसभासे विधायक है और झारखंड प्रदेश समितिके कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं ।
इस प्रकारके जिहादी मानसिक प्रवृत्तिका नेता, जो ब्राह्मण समाजको बिना किसी भयके सर्वत्र धमकी देता है, क्या यह राजनेता कहलाने योग्य है ? ऐसे धर्मद्रोहियोंको त्वरित ही दण्ड दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply