भिडन्तमें योगीके मन्त्रीके विवादित बोल, अपराधियोंको ही लग रही गोली !


सितम्बर ३०, २०१८

उत्तरप्रदेशकी राजधानी लखनऊमें पुलिसने बिना अपराध किए ही ‘एप्पल’के क्षेत्रीय संचालक विवेक तिवारीकी हत्या कर दी थी; लेकिन इस हत्यापर उत्तरप्रदेशके योगी शासनके मन्त्रीने कथित रूपसे विवादित वक्तव्य दे दिया है । मन्त्रीने कहा कि पुलिसकी गोली उन्हें ही लग रही है, जो अपराधी हैं ।

उत्तरप्रदेश शासनमें सिंचाई मन्त्री धर्मपाल सिंहने समाचार विभाग ‘एएनआई’से कहा, “भिडन्तमें ऐसी कोई चछक नहीं हुई है । उसीको गोली लग रही है, जो वास्तवमें अपराधी है । समाजवादी शासनमें जो गुण्डाराज था, जो माफियाराज था, वही तीन-तडाम कर रहे हैं । शेष सब ठीक है, अपराधीपर कोई समझौता नहीं किया जा रहा है ।”
मन्त्री धर्मपाल सिंह यहीं नहीं रुके । उन्होंने आगे कहा कि देशका और प्रदेशका सौभाग्य है, विशेष रूपसे बनारसका सौभाग्य है कि नरेन्द्र मोदीजी यहां से सांसद हैं । जहांसे राजाओंका राज समाप्त होता है, वहांसे योगी राज प्रारम्भ होता है । न्याय सबको, तुष्टिकरण किसीको नहीं, जो चूक करेगा उसको दण्ड मिलेगा । किसी भी स्थितिमें किसीको छोडा नहीं जाएगा ।”

लखनऊके गोमती नगरमें शनिवारको प्रातः १.३० बजे मकदूमपुर पुलिस चौकीके निकट दो सिपाहियोंने एसयूवीमें सवार ‘एप्पल’के क्षेत्रीय विपणन संचालक विवेक तिवारीको गोली मार दी थी ! गोली लगते ही उसका सन्तुलन बिगडा और वाहन विभाजकसे टकरा गया । वहीं सिरपर गोली लगनेसे विवेककी वहीं मृत्यु हो गई । दूसरे पुलिसकर्मियोंने विवेकको चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकोंने विवेकको मृत घोषित कर दिया । गोलीबारी करने वाले कांस्टेबल प्रशान्त कुमार और सन्दीपको बन्दी बना लिया है ।

 

पुलिस व राजनेता, इनका व्यवहार नागरिकोंके प्रति मातृवत होना चाहिए, परन्तु यहां तो ये दोनों ही नागरिकोंके शत्रु बने बैठे है और दोषियोंके प्रति मित्रवत ! हिन्दू राष्ट्रमें रक्षाविभागमें सभी राष्ट्रप्रेमी होंगें, जिससे ऐसे कुकर्म नहीं होंगें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जनसत्ता



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution