भारतमें आतङ्की आक्रमण करवा सकता है ‘आईएस’, संयुक्त राष्ट्रने किया रहस्योद्घाटन


०५ फरवरी, २०२१
          संयुक्त राष्ट्रसे प्राप्त समाचार अनुसार, ‘इस्लामिक स्टेट’का नूतन प्रमुख शिहाब अल मुजाहिर है, इसपर भारतमें आतङ्की आक्रमण करवानेका उत्तरदायित्व है । इसके सम्बन्ध पाकिस्तानके हक्कानी ‘नेटवर्क’से हैं । ‘इस्लामिक स्टेट इन लेवांत-खुरासानपर (आईएसआईएलके) प्रेषित समाचारमें संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरसने यह बताया है ।  उनके अनुसार, नूतन प्रमुख शिहाब अल मुजाहिरपर भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और मालदीवमें आतङ्की आक्रमण करवानेका उत्तरदायित्व है । इनके २ सहस्रसे अधिक आतङ्की सैनिक अफगानिस्तानके विभिन्न प्रान्तोंमें फैले हुए हैं । इसी सङ्गठनने मईमें काबुलके एक चिकित्सालयपर, अगस्तमें जलालाबादमें तथा नवम्बरमें काबुलके एक विश्वविद्यालयपर आतङ्की आक्रमण किया था । इसी सङ्गठनने दिसम्बरमें नानगहरमें एक महिला पत्रकारकी हत्या की थी ।
       समाचार विभाग ‘आइएएनएस’के अनुसार, इन्हें सीरियासे रासायनिक शस्त्र प्राप्त होनेकी शङ्का दर्शाई गई है । ऐसा हुआ तो यह आक्रमण अत्यधिक घातक सिद्ध हो सकते हैं ।

     भारतमें अशान्ति फैलानेके लिए विपक्ष वैसे भी कोई न कोई नूतन प्रयोग कर रहा है । ऐसेमें आतङ्की आक्रमण वो भी रासायनिक शस्त्रोंसे हो तो देशमें अतिशय जनहानिकी आशंका हो सकती है । भारत शासन आन्तरिक विद्रोहसे कडाईसे निपटे, जिससे हम पूरा ध्यान इस बाहरी विद्रोहपर केन्द्रित कर सकें । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ

स्रोत : जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution