‘आईएसआई’ने तालिबान और पाकिस्तानी सेनाको अफगानिस्तानमें भारतीय सम्पत्तियोंको ‘निशाना’ बनानेके दिए निर्देश, १० सहस्र आङ्तंकी सम्मिलित
१८ जुलाई, २०२१
पाकिस्तानकी ”आईएसआई’ने तालिबानी आङ्तंकियों और उनकी सहायताके लिए गए पाकिस्तानी सेनाके ‘जवानों’को अफगानिस्तानमें भारतीय सद्भावनाके रूपमें बनाए गए प्रतीक चिह्नोंको ‘निशाना’ बनाए जानेके निर्देश दिए हैं । ‘एएनआई’की ‘रिपोर्ट’के अनुसार गुप्त सूत्रोंसे यह सूचना मिली है कि लगभग १० सहस्र पाकिस्तानी, इस्लामिक आङ्तंकी संङ्गठनकी सहायता करनेके लिए अफगानिस्तानमें घुस चुके हैं ।
उल्लेखनीय है कि कुछ वर्षोंमें अफगानिस्तानके पुनर्निर्माणके उद्देश्यसे भारतने ३ अरब डॉलर (लगभग २२३८३ करोड रुपएका निवेश किया है । इनमें अफगानी संसद और डेलारम एवं जरंज सलमा बांधके मध्य २१८ किमीकी सडक भी है।
धूर्त पाकितानको भूमण्डलसे नष्ट करना अपरिहार्य है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply