दिसम्बर २९, २०१८
जम्मू कश्मीरमें ‘आईएस’की उपस्थिति एक बार पुनः दिखाई देने लगी है । श्रीनगरकी प्रसिद्ध जामिया मस्जिदमें शुक्रवारको जुमेकी नमाजके पश्चात कुछ अराजकतत्वोंने ‘आईएस’के ध्वज लहराए !
इसी मस्जिदमें अलगाववादी नेता मौलाना उमर फारूख प्रायः भाषण देते रहते हैं । यह मस्जिद पहले भी विवादोंके केन्द्रमें बनी रही है । जुमेंकी नमाजके पश्चात यहांसे उपद्रवी तत्व सुरक्षाबलोंपर पथराव करते हैं ।
शुक्रवारको आईएसके कुछ समर्थकोंने श्रीनगरके नौहट्टा क्षेत्रमें स्थित जामिया मस्जिदमें आईएसका ध्वज लहराया और देश विरोधी नारेबाजी की । बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवारको जुमेकी नमाजके पश्चात हुई, जब मस्जिदसे अधिकतर लोग वापस जा चुके थे ।
“क्या धर्मनिरपेक्षवादी अभी भी नेत्र मूंदकर यही कहेंगें कि आतंकका कोई धर्म नहीं होता !! भारतमें ‘आइएस’ धर्मान्धोंके माध्यमसे प्रवेश कर रहा है, मस्जिदें व मौलवी उनके समर्थक सिद्ध हो रहे हैं और हम कार्यवाहीके स्थानपर भाइचारेमें ही भ्रमित है !! कश्मीर हेतु त्वरित समाधानकी आवश्यकता है; क्योंकि केन्द्रके अनुदान व निशुल्क वितरणका परिणाम यह है कि वहां अब ‘आइएस’का प्रवेश हो गया है !! और यदि निशुल्क वितरणके पश्चात भी यदि कोई शिक्षित हो जाता है तो वह या तो आतंकी बनता है अथवा उनका समर्थन करता है, ऐसेमें हमें विचारकर एकपक्षकी ओर होकर पूर्ण समाधान निकालना होगा, अन्यथा ये प्रकरण राष्ट्रके लिए शुभसंकेत नहीं है । सीरिया आदि राष्ट्रकी दुर्गतिसे भारतीय शासकगण बोध लें व त्वरित समाधान करें, यही राष्ट्र हितमें है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply