जनवरी १३, २०१९
‘आईएसआईएस’के एक आतंकीने ध्वनिमुद्रण जारी कर कुम्भमें जलमें विष मिलाकर हलाल करनेकी बात कही गई है । ‘यूट्यूब’पर वीडियो देखकर गुप्तचर विभागोंने कुम्भ पुलिसको सतर्क किया है ।
जनवरी २०१९ में यह सन्देश जारी किया गया है । इसके पश्चात ‘यूट्यूब’पर एक वीडियो आया, जिसमें कहा गया है कि ‘आईएसआईएस’ने कुम्भ मेलेमें रक्तरंजित करनेका आदेश जारी किया है । हिन्दू और मुस्लमानोंमें घृणा प्रसारित करनेका प्रयास किया जा रहा है । कहा गया है कि काफिरोंको भी लक्ष्य बनाया जाए । यह ध्वनि सन्देश केरलके आतंकी अब्दुल रसीदने जारी किया है । उसने घोषणा की कि जलमें विष मिलाकर कुम्भमें हलाल किया जाए !
कुम्भमें सक्रिय गुप्तचर विभागोंको इसकी भनक लगते ही अन्वेषण आरम्भ कर दिया । जांचमें ज्ञात हुआ है कि केरलके जिस आतंकी अब्दुल रसीदका नाम सामने आया है, वह पहलेसे गुप्तचर विभागोंके लक्ष्यपर है । उसकी गतिविधियां आरम्भसे ही संदिग्ध रही हैं । पुलिस ‘यूट्यूब’ और ‘आईपी एड्रेस’से इस वीडियोको डालनेवालेकी खोज कर रही है । ज्ञात हुआ है इसको केरलसे ही डाला गया है ।
“केरलमें गत दिवसोंमें धर्मान्तरणके साथ-साथ आतंकियोंकी गतिविधियां बढी है; परन्तु निधर्मी मुख्यमन्त्री केवल सबरीमालामें ही हस्तक्षेप करनेको व्यस्त है ! ऐसेमें केरल राज्य राष्ट्रीय सुरक्षापर संकट बनता जा रहा तो अब केन्द्र शासनको केरल शासनको निरस्तकर वहां राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए; क्योंकि जो शासन चलाने योग्य नहीं, उसे वह अधिकार ले लेना ही शास्त्रोक्त नीति है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply