भूतपूर्व न्यायाधीश काटजूकी ‘पोस्ट’में दिखे हनुमान, कट्टरपन्थियोंने दी धमकियां
१८ अगस्त, २०२१
सर्वोच्च न्यायालयके सेवानिवृत्त न्यायाधीश मार्कण्डे काटजूने अन्तर्जालपर अपनी ‘पोस्ट’में हनुमानजीका चित्र डाला । चित्रके साथ उन्होंने ‘हनुमानजी-हू-अकबर’ लिख दिया । कट्टरपन्थियोंद्वारा अब उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और उन्हें मृत्युका भय दिखाया जा रहा है । इस ‘पोस्ट’पर उन्हें अनेकों अपशब्द भेजे गए । धमकियां देनेवालोंने उन्हें लिखा कि तुम्हारी मृत्यु अब आनेवाली है । किसीने उन्हें, बच्चेकी भांति व्यवहार करनेवाला बताया । दूसरोंने कहा कि सेवानिवृत्तिके पश्चात उसका मानसिक सन्तुलन बिगड गया है । एक अन्यने पूछा कि सम्भवतः उसने गौमूत्र पीना आरम्भ कर दिया होगा, तो किसीने उसे बजरंग दलके नामसे भयभीत करनेका प्रयास किया । अपशब्दोंके पश्चात काटजूने अपना सन्देश हटा दिया ।
दूसरोंको सिखाते हैं कि ‘हिन्दू मुसलमान भाई-भाई’ हैं और सभी धर्म समान है; परन्तु कोई एक सामान्य ‘पोस्ट’ भी कर दे तो मारनेपर उतर जाते हैं, विक्षिप्तोंके इसी समूह को जिहादी कहते हैं । ऐसे लोग समाजके लिए घातक ही हैं । सभी हिन्दू इनसे सतर्क रहें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply