गाजा पट्टीपर इजराइलने प्रक्षेपित की ‘ मिसाइलें’ ; कहा- यहां उपद्रव फैलानेका परिणाम भुगतने होंगे
१० मई, २०२१
इजराइलकी अल-अक्सा मस्जिदमें हुए इजराइली पुलिस तथा फिलिस्तीनियोंके मध्य संघर्षने अब अत्यन्त विकट रूप ले लिया है । रविवार रात्रिको गाजा पट्टीसे इजराइली सीमाके भीतर दो ‘रॉकेट’ दागे गए । इजराइली रक्षाबलद्वारा ट्वीट करके इस घटनाका चलचित्र जारी किया गया ।
गाजापट्टीसे प्रक्षेपित इन ‘रॉकेट’के प्रतिकारमें इजराइली वायु सेनाने रविवार प्रातः दक्षिणी गाजामें हमास सैन्य स्थलोंपर आक्रमण करते हुए कहा कि आतड्कवादियोंको इजराइली सीमामें उपद्रव फैलानेके परिणाम भुगतने होंगे ।
सम्पूर्ण घटना इजराइलकी अल-अक्सा मस्जिदसे प्रारम्भ हुआ था । यह मस्जिद यरुशलम क्षेत्रमें स्थित है तथा यह यहूदियों, ईसाइयों तथा मुसलमानों तीनोंका ही एक पवित्र स्थल माना जाता है । यह स्थल पूर्वसे भी अनेक बार इजराइल-फिलिस्तीनके मध्य विवादोंका कारण बन चुका है ।
भारतको भी इजरायलसे सीखना चाहिए और अपने शत्रुओंसे ऐसे ही व्यवहार करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply