टोंकमें भूमि जिहादके कारण पलायनको विवश हिन्दू परिवार, राजस्थान विधानसभामें गूंज
१८ सितम्बर, २०२१
राजस्थान विधानसभामें ‘भाजपा’ विधायकोंने १७ सितम्बर २०२१ को भूमि-जिहादके विषयको उठाते हुए बताया कि टोंक जनपदका मालपुरा एक अतिशय संवेदनशील कस्बा है । यहां १९५० से अबतक, साम्प्रदायिक उपद्रवोंमें १०० से अधिक लोगोंकी हत्या हुई है ।
अब इस क्षेत्रमें मुसलमान भूमि-जिहाद कर रहे हैं । वे असाधारण मूल्यमें हिन्दुओंसे भूमि क्रय कर रहे हैं, जिससे इनकी सङ्ख्यामें वृद्धि हो रही है । ये लोग हिन्दू परिवारोंको प्रताडित करते हैं । हिन्दुओंकी बहन-बेटियोंको अश्लील सङ्केत करके, उन्हें छेडते हैं । मालपुरामें अबतक, ६०० से अधिक हिन्दू तथा जैन परिवार पलायन कर चुके हैं । गत दिनों हिन्दुओंने उपखण्ड अधिकारीको ज्ञापन देकर वस्तु स्थितिसे अवगत भी कराया । हिन्दुओंने घरोंपर पलायनके सूचनापट्ट लिखकर प्रदर्शित किए हैं ।
अलवरके ‘भाजपा’ सांसद बाबा बालकनाथने बताया कि भिवाडी, बहरोड, नीमराना और बानसूरमें मुसलमानोंके अत्याचारोंसे प्रताडित हिन्दू पलायनको विवश हैं । हिन्दू उद्योगपति अपने उद्योग बन्द करनेतक विवश हैं । बाबा बालकनाथने आरोप लगाया कि इन म्लेच्छोंको कांग्रेसका संरक्षण प्राप्त है, जिससे हिन्दू तथा जैन पलायनको विवश हैं । उन्होंने मुख्यमन्त्रीसे त्यागपत्र देनेको भी कहा ।
यह दुःखद सत्य है कि देशके अनेक भागोंमें जहां-जहां मुसलमानोंकी जनसङ्ख्या हिन्दुओंसे अधिक है, वहां हिन्दू पलायनको विवश हैं । पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, असम, आंध्र, केरल व राजस्थानसे ऐसी घटनाएं ज्ञात हुई हैं । राजस्थानका गहलोत शासन, इस ओर ध्यान नहीं दे रहा । केन्द्रको ऐसी घटनाओंपर संज्ञान लेकर हिन्दुओंको सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए । भारत देशमें हिन्दुओंकी यह स्थिति अत्यन्त दुःखद है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply