जनवरी २१, २०१९
मध्य प्रदेशमें भाजपाके नेताओंपर हो रहे आक्रमण थम नहीं रहे हैं । अब यहां जबलपुरमें भाजपाके मण्डल अध्यक्षपर प्राणघातक आक्रमण हुआ है । भाजपाके मण्डल अध्यक्ष मगन सिद्दीकीपर चार लोगोंने आक्रमण किया । इसमें बीजेपीके मण्डल अध्यक्ष चोटिल हो गए । उन्हें चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया है, जहां उनकी चिकित्सा चल रही है । घटनाको लेकर हनुमानताल थानेमें प्राथमिकी प्रविष्ट हुई है ।
प्राप्त सूचनाके अनुसार, पीडित बीजेपी नेता मगन सिद्दीकीने कांग्रेस कार्यकर्ताओंपर आरोप लगाया है । मण्डल अध्यक्ष मगन सिद्दीकीका आरोप है कि उनके ऊपर कांग्रेस कार्यकर्ता हनीफ और जानीके साथ दो अन्य लोगोंने आक्रमण किया । मगन सिद्दीकीकी परिवादपर हनुमानताल थानाने आरोपी हानिफ, जानी और अन्य दोके विरुद्घ प्राथमिकी प्रविष्टकर जांच आरम्भ कर दी है ।
इससे पूर्व रविवारको बडवानीमें बीजेपीके मण्डल अध्यक्षकी हत्या कर दी गई थी और मंदसौरमें बीजेपी नेता प्रह्लाद बंधवारकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी !
“कांग्रेस शासनसे आश्रित गुण्डे अब भाजपा नेताओंको लक्ष्य बना रहे हैं, ऐसेमें केन्द्र शासनका मौन उचित नहीं है ! केन्द्र इसपर कडी कार्यवाही करे, अन्यथा इससे तो राज्यमें साधारण नागरिकोंमें भी भयका वातावरण बन जाएगा और अराजकता फैलते समय नहीं लगेगा !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : न्यूज १८
Leave a Reply