जैन मुनिने लडकियोंको बताया ‘सामग्री’, कहा- इनके कारण ही होते हैं अपराध


अगस्त २९, २०१८

जैन मुनी विश्रान्त सागरने विवादित वक्तव्य देते हुए देश भरकी लडकियोंको ‘सामग्री’ बताया है और उन्हें संयमित रहनेका परामर्श दिया है । साथ ही उन्होंने कहा है कि लडकियोंके विरुद्ध अपराधकी घटनाओंमें ९५ प्रतिशत चूक लडकियोंकी होती है । समाचार विभाग ‘भाषा’के अनुसार, सीकर मुख्यलयपर ‘चातुर्मास’ कर रहे जैन मुनि विश्रान्त सागरने आज पत्रकार वार्ताको सम्बोधित करते हुए कहा कि आजके समयमें लडकियोंको बहुत सम्भल कर चलनेकी आवश्यकता है; क्योंकि लडकियोंको अपने पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष दोनोंकी लाज बचा कर रखनी है ।

यही नहीं जैन मुनिने लडकियोंको ‘सामग्री’ बताया । उन्होंने कहा कि आजके समयमें लडकियोंको पाश्चात्य संस्कृतिके बहकावेमें नही आकर, संस्कारके साथ शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए ।

 

“सोच समझ कर न कही व आधी अधूरी बात अर्थका अनर्थ कर देती है । धार्मिक पदोंपर बैठे व्यक्तियोंको पदकी गरिमा अनुसार ही बोलना चाहिए” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution