मुकेश अंबानीके निवास ‘एंटीलिया’के निकट विस्फोटक रखना ‘जैश उल हिन्द’ने स्वीकार किया, कहा, रोक सको तो रोक लो
०१ मार्च, २०२१
कुछ ही दिन पूर्व मुकेश अंबानीके मुम्बई स्थित अट्टालिकाके निकट एक सन्दिग्ध कारयान खडी की गई थी, जिसमें २० ‘जिलेटिन’की छडें रखी हुई थीं । आतङ्की सङ्गठन ‘जैश उल हिन्द’ने ‘टेलीग्राम एप्प’द्वारा इस घटनाका उत्तरदायित्व स्वीकार किया है । उसने लिखा है कि रोक सको तो रोक लो । देहलीमें २९ जनवरी २०२१को इजराइली दूतावासके निकट हुए विस्फोटका उत्तरदायित्व स्वीकारते हुए उसने लिखा है कि ‘मोसाद’से मित्रता करके भी तुम कुछ नहीं कर सके । यह विस्फोट उस समय किया गया था, जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ‘बीटिंग रिट्रीट’ कार्यक्रम हेतु विजय चौकमें उपस्थित हुए थे । यह सन्देश केन्द्र शासनके लिए लिखकर उसने अंबानीसे कहा है कि जैसे पहले कहा गया था, धन अन्तरित (ट्रांसफर) कर दो ।
उल्लेखनीय है कि मुकेश अंबानीके भवनके निकट २४ फरवरीको रात्रि १ बजे एक ‘स्कोर्पियो’ खडी मिली थी । ‘सीसीटीवी’में ‘स्कॉर्पियोके निकट एक ‘इनोवा’भी दृष्टिगत हुई थी । उस गाडीमें पुलिसको ‘जिलेटिन’की छडें तथा एक पत्र भी प्राप्त हुआ था, जिसमें लिखा था कि ये तो ‘ट्रेलर’ है, अगली बार पूरा ‘सामान’ आएगा ।
अब आतङ्कियोंका दुस्साहस इतना हो गया है कि वे अब धमकी देकर विस्फोट करना चाह रहे हैं । निश्चित ही यह देशमें चल रहे आतङ्की सङ्गठनों और जिहादी समुदायपर अपर्याप्त अंकुशका ही परिणाम है । यह हमारे लिए एक असाध्य रोगके समान होता जा रहा है, जिसका समय रहते उपचार न किया गया, तो कहीं अंग ही काटना न पड जाए, भारतके राजनेता इसपर प्राथमिकतासे ध्यान दें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply