‘सीएए’ विरोधी कांग्रेसके जयवीरने अफगानिस्तानमें फंसे सिखोंके लिए प्रकट की चिन्ता


०९ अगस्त, २०२१
        कांग्रेस दलके राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिलने स्वयंको ‘सिख समुदायका एक उत्तरदायी भारतीय नागरिक’ बताते हुए अफगानिस्तानसे ६५० सिखों व ५० हिन्दुओंको सुरक्षित निकाले जानेके लिए केन्द्रीय विदेश मन्त्रालयको पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने ६५० सिखोंके लिए ‘स्पेशल विसा’की व्यवस्थाकी याचना की है ।
        पंजाबके जालंधरसे आनेवाले जयवीर शेरगिल अनेक अवसरोंपर संचार माध्यमसे ‘सीएए’के विरुद्ध प्रपञ्च फैला चुके हैं । दिसम्बर २०१९ में शाहीन बागके उपद्रवके समय जयवीर शेरगिलने ‘ट्वीट’कर नागरिकता संशोधन विधेयकको साम्प्रदायिक परमाणु बमके तुल्य कहा था । ये कैसा दोहरा मापदण्ड है कि एक ओर वो केन्द्रीय विदेश मन्त्रालयको पत्र लिखकर कहते हैं कि भारतीय मूलके अल्पसंख्यक ‘तालिबान’ आतङ्कियोंके लिए सरल ‘निशाना’ होते हैं, जबकि अन्य ओर वो इन्हीं अल्पसंख्यकोंके लिए लाए गए ‘कानून’का बढ-चढकर विरोध करते हैं ?
      ऐसे लोगोंको व दलों को अवसरवादी कहते हैं । ये परिस्थिति अनुसार रंग बदलते हैं । जिसके लिए विरोध कर रहे थे, अब उसी प्रकरणमें मांग कर रहे हैं; अतः प्रमाणित होता है कि नागरिकता संशोधन विधान योग्य है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution