जनवरी २१, २०१९
जम्मू-कश्मीरके बडगाम जनपदमें आतंकवादियों और सुरक्षा बलोंके मध्य सोमवार प्रातः मुठभेड आरम्भ हो गई । समाचार विभाग ‘एएनआई’के अनुसार, मुठभेडमें सुरक्षाबलोंने दो आतंकियोंको मार गिराया । जबकि तीसरे आतंकीके साथ अभी भी मुठभेड जारी है ।
पुलिसके एक अधिकारीने बताया कि सुरक्षा बलोंने आतंकवादियोंके छिपे होनेकी सूचना मिलनेके पश्चात बडगाम जनपदके हपतनार क्षेत्रमें अन्वेषण अभियान चलाया था । उन्होंने कहा कि आतंकवादियोंकी ओरसे सुरक्षा बलोंपर गोलीबारी किए जानेके पश्चात अन्वेषण अभियान मुठभेडमें परिवर्तित हो गया । उन्होंने कहा कि मुठभेडमें किसी सैनिकके अभीतक चोटिल होनेका समाचार नहीं मिला है ।
स्रोत : फर्स्टपोस्ट
Leave a Reply