जनवरी २४, २०१९
जम्मू और कश्मीर स्थित बारामूलाको आतंकी संगठन हिज्बुलका केन्द्र माना जाता रहा है । अब भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीरकी पुलिसने इस जनपदको आतंकवाद मुक्त कर दिया है । बारामूला राज्यका प्रथम जनपद घोषित किया गया है, जहां अब कोई आतंकी नहीं है !! बुधवार, २३ जनवरीको ही बारामूलामें सुरक्षा बलोंके साथ एक मुठभेडमें तीन आतंकवादी मारे गए थे । मारे गए आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबासे जुडे थे और उनका अभिज्ञान सुहैब फारूक अखून, मोहसिन मुश्ताक भट और नासिर अहमद दर्जीके रूपमें हुआ है ।
बारामूलाके आतंकियोंसे मुक्त होनेकी सूचनाकी पुष्टि जम्मू और कश्मीर पुलिसके डीजीपी दिलबाग सिंहने की । उन्होंने गुरुवार, २४ जनवरीको कहा कि जनपदमें बुधवारको हुए अभियानमें तीन आतंकियोंको मार गिराया गया, जिसके साथ ही बारामूला राज्यका प्रथम आतंकी मुक्त जनपद बन गया है । यहां एक भी जीवित आतंकी नहीं है !
“यह मोदी शासनके समर्थन और सेनाके अदम्य साहसका ही परिणाम है, जिसके लिए हम उनका अभिनन्दन करते हैं । पूर्वमें तुष्टिकरणकी विकृत राजनीतिके कारण सेनाके हाथोंको बांधा जाता था । अब इसीप्रकार जम्मू-कश्मीर शीघ्रातिशीघ्र आतंक मुक्त हो, ऐसी महाकालके चरणोंमें प्रार्थना है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply