श्रीनगर मुठभेडमें सेनाद्वारा तीन आतंकी ढेर, एक जवान हुतात्मा हुआ !


अक्तूबर १७, २०१८

जम्मू-कश्मीरमें सुरक्षाबलों और आतंकियोंके बीच मुठभेडमें सुरक्षाबलोंने तीन आतंकियोंको मार दिया है, जबकि इसमें एक जवान हुतात्मा (शहीद) हो गया है ! राजधानी श्रीनगरके फतेह कदाल क्षेत्रमें यह मुठभेड चल रही थी । यहां आतंकियोंके छिपे होनेकी सूचनापर सुरक्षाबलोंने क्षेत्रका घिराव किया, जिसके पश्चात आतंकियोंने सुरक्षाबलोंपर गोलीबारी आरम्भ कर दी ।

जम्मू-कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंहने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और ‘सीआरपीएफ’के दलने कल रात, १६ अक्तूबरको गुप्त सूचनाके आधारपर आतंकियोंके विरुद्घ अभियान चलाया था । श्रीनगरके फतेह कादलमें एक घरको दलने घेरा और घरके भीतर गोलीबारीमें हमारा एक जवान कमल किशोर हुतात्मा हो गया ! वहीं हमारी कार्यवाहीमें दलने तीन आतंकियोंको मार गिराया ! इसमेंसे दोका संज्ञान मेहरराज उद दीन बंगरू और फेद मुश्ताक वाजाके रुपमें हुआ है ।
उन्होंने बताया कि मेहरराज उद दीन बंगरू हत्या, शस्त्र लूटने और आतंकवादकी गतिविधियोंसे सम्बन्धित कई प्रकरणमें भगौडा घोषित था ।

 

“धूर्त पाकिस्तानके दुष्कर्मोंको एकाएक विफल करते, भारतीय थल सेनाके इस निरन्तर बने अदम्य साहसको हम प्रणाम करते हैं और महाकालसे आपके प्राणरक्षा हेतु प्रार्थना करते हैं ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : अमर उजाला



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution