सितम्बर ११, २०१८
जम्मू-कश्मीरमें सुरक्षाबलोंको बडी सफलता मिली है । सुरक्षाबलोंने मंगलवार प्रातः दो आतंकियोंको मार दिया है ! सुरक्षाबलोंको आतंकियोंके पास शस्त्रास्त्र मिले हैं । कुपवाडाके गुलूरा गांवमें दो से तीन आतंकियोंके छिपे होनेकी सूचना गुप्तचर विभागको मिली थी । जानकारी मिलते ही कुपवाड़ाके हंदवाडाके गुलूरा गांवको सुरक्षाबलोंने घेर लिया और खोजना आरम्भ किया ।
गांवमें एक घरमें छिपे आतंकियोंने स्वयंको घिरा देख सुरक्षाबलोंपर गोलीबारी आरम्भ कर दी । सुरक्षाबलोंने भी आतंकियोंको प्रत्युत्तर दिया और दोनोंको मार दिया । मारे गए दोनों आतंकी ‘लश्कर ए तैयबा’से जुडे थे । लियाकत सोपोरके हरवानका रहने वाला था, जबकि १८ वर्षीय फुरकान हंदवाडाका रहने वाला था ।
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply