पुलवामामें हिजबुल मुजाहिदीनका आतंकी ढेर !


दिसम्बर २८, २०१८

जम्‍मू और कश्‍मीरके पुलवामाके रेंजीपोरामें सुरक्षा बलों और आतंकियोंके मध्य शुक्रवार, २८ दिसम्बर प्रातः हुई मुठभेडमें सुरक्षा बलोंने एक आतंकीको मार गिराया है ! मारे गए आतंकीका अभिज्ञान ‘हिजबुल मुजाहिदीन’के इश्‍फाक युसफ वानीके रूपमें हुआ है । वह पुलवामाका रहने वाला था । वहां कुछ अन्‍य आतंकियोंके भी उपस्थित होनेकी आशंका प्रकट की जा रही है ।


वहीं सुरक्षाके सन्दर्भसे क्षेत्रमें अन्तर्जाल (इण्टरनेट) सेवाएं बंद कर दी गई है । साथ ही सुरक्षा बलोंने पूरे क्षेत्रको घेर लिया है । बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलोंको वहां कुछ आतंकियोंके छिपे होनेकी सूचना मिली थी । इसपर अन्वेषण अभियान चलाया गया । इसके पश्चात मुठभेड आरम्भ हुई ।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जम्मू कश्मीरमें आतंकसे मुक्ति हेतु चलाए जा रहे अभियान ‘ऑलआउट’में पुलवामा जनपदमें सेना और सुरक्षाबलोंको २२ दिसम्बरको बडी सफलता मिली थी । सेना और सुरक्षाबलोंने पुलवामाके अवन्तीपोरामें ६ आतंकियोंको मार गिराया था ।

पुलिसके एक अधिकारीने बताया था कि आतंकवादियोंकी उपस्थितिकी विशेष गुप्तचर सूचना मिलनेके पश्चात सुरक्षा बलोंने प्रातः दक्षिण कश्मीरके अवंतीपोरा क्षेत्रके आरमपोरा गांवमें घेराबंदी कर अन्वेषण अभियान आरम्भ किया था । उन्होंने बताया कि अन्वेषणके मध्य आतंकवादियोंने सुरक्षा बलोंपर गोलियां चला दी, जिससे मुठभेड आरम्भ हुई । सुरक्षा बलोंने भी इसका प्रखर उत्तर भी दिया । पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) स्वयं प्रकाश पाणिने बताया कि मुठभेडमें छह आतंकवादी मारे गए ।

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution