सितम्बर २५, २०१८
जम्मू-कश्मीरमें सुरक्षाबलोंको बडी सफलता मिली है । सुरक्षाबलोंने घुसपैठके प्रयासको असफल कर दिया है । सुरक्षाबलोंने पांच आतंकियोंको ढेर कर दिया है । ऑपरेशनमें एक जवानके हुतात्मा होनेका भी समाचार है ।
उत्तरी कश्मीरके कुपवाडाके तंगधरमें सुरक्षाबलोंका अभियान जारी है । अब तक कुल पांच आतंकी मारे जा चुके हैं । अभियानमें एक जवान भी हुतात्मा हो गया है । शनिवारको टंगधार क्षेत्रमें कुछ आतंकियोंने घुसपैठ की थी । भिडन्त शनिवार से चल रही है । रविवारको सुरक्षाबलोंने दो आतंकियोंको मार गिराया था ।
इससे पूर्व पाकिस्तानने सुरक्षा फायर करके आतंकियोंसे घुसपैठ कराई थी, इसके पश्चात सेनाने पूरे क्षेत्रमें ‘कासो’ चलाया और आतंकियोंको घेर लिया और ४८ घण्टे पश्चात दो आतंकियोंको मार गिराया । आज फिर सुरक्षाबलोंने तीन आतंकियोंको ढेर कर दिया है ।
“जिस गतिसे सेना इन दुराचारियोंका सफाया करनेमें सज्ज है, उससे लगता है कि शीघ्र ह इनका पूर्ण विनाश निश्चित है” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply