कश्मीरी पण्डितोंकी केवल ‘घर वापसी’ ही नहीं, पैतृक सम्पत्तिपर कर सकेंगे प्रतिवाद, सम्मानमें लिखे जाएंगे मार्गों और महाविद्यालयोंके नाम


९ सिंतबर, २०२१
      प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदीके नेतृत्ववाले ‘एनडीए’ शासनने, गत वर्षोंमें जम्मू-कश्मीरमें स्थानीय परिवर्तनका आरम्भ किया है । इससे, केन्द्र शासित प्रदेशमें, विकासके नए आयाम दृष्टिगत हुए हैं । इसने दशकों पूर्व, इस्लामिक आतङ्कवादके कारण अपना घर छोडनेको विवश हुए, कश्मीरी पण्डितोंकी ‘वापसी’के मार्ग भी स्पष्ट कर दिए हैं । इसी शृंङ्खलामें शासनने, दो महत्त्वपूर्ण निर्णय  लिए हैं । पहला श्रीनगरके प्रसिद्ध मार्गों, भवनों और महाविद्यालयोंके नाम हिन्दुओंके सम्मानमें रखनेका निर्णय । दूसरा एक ‘ऑनलाइन पोर्टल’ प्रस्तुत किया गया है, जिसकेद्वारा, कश्मीरी पण्डित अपनी पैतृक सम्पत्तियोंपर प्रतिवाद (दावा) कर सकते हैं ।
      यद्यपि, जैसा कि पूर्वसे ही अपेक्षित था । शासनके इस पगकी कई राजनीतिक दलोंने आलोचना की है । ये दल, इसे ‘टोकनवाद‘ के रूपमें देख रहे हैं । इन दलोंका आरोप है कि शासन, घाटीको रहने योग्य बनानेके लिए गम्भीर नहीं है ।
      ‘पोर्टल’ प्रस्तुत करके, कश्मीरी पण्डितोंके लिए अचल सम्पत्ति अधिनियमको समुचित रूपसे पालन करवाने हेतु, शासनने जनपद आयुक्तोंको शक्तियोंका हस्तान्तरण भी सुनिश्चित किया है । इसके अतिरिक्त, जनपद आयुक्त यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कश्मीरी पण्डितोंकी सम्पत्तियोंपर, कोई अतिक्रमण न हो, भले ही उसका कोई परिवाद प्रविष्ट नहीं किया गया हो ।
     तीससे अधिक वर्षोंसे, अपने ही राष्ट्रमें शरणार्थीके रूपमें रह रहे, कश्मीरी हिन्दुओंको आशाकी किरण केन्द्र शासनके इस निर्णय से मिली है । सभी राष्ट्रवादी शासनसे आशा करते हैं कि शासन अपने इस निर्णयको पूर्ण निष्ठासे कार्यान्वित करेगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution