कश्मीरी पण्डितोंका कश्मीरमें पुनर्प्रवेश, घाटीमें २७४४ बहुखण्डीय घर बनानेका प्रस्ताव स्वीकृत, गिलानीने किया था विरोध
२९ जुलाई, २०२१
वर्ष १९९० में जम्मू-कश्मीरसे पलायनकर चुके कश्मीरी पण्डितोंकी घाटीमें पुनः ‘वापसी’के लिए कार्य तीव्र कर दिया गया है । इसके लिए कश्मीर घाटीके ५ जनदोंमें विस्थापित कश्मीरी पण्डितोंकी ‘वापसी’के लिए २७४४ आवासीय बहुखण्डीय घर बनेंगे ।
इनके घरके निर्माणके लिए प्रदेश प्रशासनिक परिषदने २७८ ‘कनाल’ भूमि आपदा प्रबन्धन, ‘राहत’, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण विभागको स्थानान्तरित करनेके प्रस्तावको स्वीकृति प्रदान कर दी है ।
परिषदने ३५६ करोड धनकी अनुमानित लागतसे कश्मीर सम्भागके ५ जनपदोंमें ७ चिह्नित स्थानोंपर ‘ट्रांजिट’ आवासी सुविधाके अन्तर्गत २७४४ घर बनानेका प्रस्ताव स्वीकृत किया है ।
जम्मू एवं कश्मीर शासनद्वारा देरीसे लिया गया यह स्वागतयोग्य निर्णय है । शासन और प्रशासनसे अपेक्षा है कि घाटीमें कश्मीरी पण्डितोंका विस्थापन सुरक्षित हो, ऐसी व्यवस्था करें । कश्मीरी पण्डितोंकी नियोजित एवं समयबद्ध कश्मीरकी घाटीमें ‘वापसी’ भी अन्तरराष्ट्रीय राजनीतिमें पाकिस्तानी झूठके विरुद्ध कश्मीर नीतिके लिए एक सकारात्मक सन्देश जाएगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : डू पॉलिटिक्स
Leave a Reply