अक्तूबर २५, २०१८
जम्मू कश्मीरमें भारतीय सुरक्षा बलोंद्वारा आतंकियोंके विरुद्घ चलाए जा रहे अभियानमें गुरुवार, २५ अक्तूबरको एक बडी सफलता मिली है । राज्यमें हुए दो भिन्न-भिन्न भिडन्तमें (एनकाउंटरमें) सुरक्षा बलोंने ६ आतंकियोंको ढेर कर दिया है ! अनंतनागके बिजबेहरामें सुरक्षा बलोंने एक मुठभेडमें चार आतंकियोंको ढेर कर दिया ! वहीं, बारामूलाके किरी गांवमें हुई एक अन्य मुठभेडमें दो आतंकियोंको ढेर कर दिया ! इस मुठभेडके पश्चात् सुरक्षाबलोंने आतंकियोंके पाससे बडी मात्रामें शस्त्र (हथियार) और विस्फोटक भी प्राप्त किया ! वहीं, एक अन्य घटनामें सुरक्षा बलोंने पुलिसके साथ मिलकर आतंकियोंके लिए काम करने वाले एक ओवरग्राउंड कर्मीको बन्दी बनाया है ।
बिजबेहरामें मारे गए चार आतंकवादियोंका संज्ञान नहीं हो पाया है । वहीं, एक अन्य मुठभेडमें सुरक्षा बलों और पुलिसने कुपवाडासे आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीनके लिए कार्य करने वाले एक ओवरग्राउंड वर्करको बन्दी बनाया है ।
इस ओवरग्राउंड कर्मीके पाससे काफी मात्रामें शस्त्र और विस्फोटक भी प्राप्त हुआ । प्राप्त जानकारीके अनुसार, पुलिसने उसपर विभिन्न धाराओंमें अभियोग प्रविष्ट कर लिया है । सुरक्षा बलोंने बारामूलाके किरी गांवमें भी दो आतंकियोंको ढेर कर दिया ! मुठभेडके बारेमें जानकारी देते हुए एसएसपी इम्तियाज हुसैनने बताया कि हमें प्रातः सूचना मिली थी कि बारामूलाके किरी गांवमें दो आतंकवादी छुपे हुए हैं । सेना और पुलिसने तत्काल ही आतंकियोंको घेर लिया । हमने प्रयास किया कि आतंकी समर्पण कर दें, लेकिन उन्होंने नहीं किया ! सुरक्षा बलोंने घेराबंदी कर दी थी, लेकिन आतंकियोंने सुरक्षा बलोंपर गोली चला दी थी ।
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply