दिसम्बर २१,२०१८
जम्मू-कश्मीरके कुपवाडा जनपदके जुमगुण्ड क्षेत्रसे सटी सीमापर पाकिस्तानके स्नाइपर शॉटसे सेनाके दो अधिकारी हुतात्मा हो गए । यह घटना शुक्रवार, २० दिसम्बर दोपहर हुई, जब पाकिस्तानने संघर्ष विराम उल्लंघन किया । सेनाके अधिकारीयोंने बताया कि पाकिस्तानकी ओरसे संघर्ष विरामका उल्लंघन ‘२/८ जीआर पोस्ट’पर किया गया । यह पोस्ट कुपवाडा जनपदके जुमगुण्ड क्षेत्रमें भारत-पाक सीमापर है ।
आक्रमणके उपरान्त दोनों अधिकारियोंको सेनाके ड्रगमुला चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया गया । जहां चिकित्साके समय सूबेदार गमर थापाकी मृत्यु हो गई । वहीं रमन थापाको अच्छी चिकित्साके लिए श्रीनगर स्थित ९२ बेस चिकित्सालय भेज दिया गया, जहां चिकित्साके समय उनकी भी मृत्यु हो गई है ।
एसएसपी कुपवाडा अम्बरकर श्रीराम दिनकरने बताया कि ‘२/८ जीआर पोस्ट’पर पाकिस्तानके संघर्ष विराम उल्लंघनमें सेनाके दो जेसीओ हुतात्मा हो गए हैं ।
२०१८ में अब तक स्नाइपिंगके प्रकरणमें १४ के लगभग मृत्यु हो चुकी हैं !!
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply