अक्तूबर २७, २०१८
जम्मू- कश्मीरके नौगाममें आतंकियोंने केन्द्रीय ओद्यौगिक सुरक्षा बलके (सीआईएसएफके) सैनिकोंको लक्ष्य बनाते हुए उनपर आक्रमण किया ! आतंकियोंने सैनिकोंपर हथगोलेसे (ग्रेनेडसे) आक्रमण किया, जिसमें एक एएसआई राजेश कुमार हुतात्मा हो गए ! ‘सीआईएसएफ’के जिस दलपर आक्रमण किया गया है, वो पावर ग्रिडकी सुरक्षामें तैनात थी । घटनाके पश्चात् सेनाद्वारा क्षेत्रकी घेराबंदी कर ली गई है ।
इससे पूर्व २५ अक्टूबरको ही सुरक्षाबलोंकी कार्यवाहीसे बौखलाए आतंकियोंने सेनाके एक शिविरपर आक्रमण कर दिया था । दक्षिणी कश्मीरमें त्रालमें सेनाके शिविरपर हुए इस आक्रमणमें सेनाका एक सैनिक हुतात्मा हो गया था और एक गम्भीर रूपसे चोटिल हुआ था । इस आक्रमणका उत्तरदायित्व आतंकी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’ने लिया था ।
स्रोत : आजतक
Leave a Reply