जम्मू-कश्मीरमें इस वर्ष २३० से अधिक आतंकी मारे, २४० अब भी सक्रिय !!


दिसम्बर ८, २०१८

 

सुरक्षाबलोंने इस वर्ष जम्मू-कश्मीरमें २३० से अधिक आतंकवादियोंको मार गिराया है । वहीं, पथरावकी घटनाओंमें चोटिल होने वालोंकी संख्यामें कमी आई है ।

अधिकारियोंने शनिवारको बताया कि २५ जूनसे १४ सितम्बरके मध्य ८० दिनकी समयावधिमें लगभग ५१ आतंकी ढेर हुए । वहीं १५ सितम्बरसे पांच दिसम्बरके मध्य ८५ आतंकी मारे गए !

एक अधिकारीने बताया कि २५ जूनसे १४ सितम्बर तक ८० दिनोंकी अवधिमें ५१ आतंकवादी मारे गए थे, जबकि १५ सितम्बर और ५ दिसम्बरके मध्य ८५ आतंकवादी मारे गए । अधिकारीने बताया कि इस वर्ष अबतक २३२ आतंकी ढेर हुए हैं । कश्मीर घाटीमें विदेशियों सहित २४० आतंकी सक्रिय हैं ।

 

उन्होंने यह भी बताया कि २५ जूनसे १४ सितम्बरके मध्य पत्थरबाजीमें सुरक्षाबलों सहित आठ लोगोंको प्राण गंवाने पडे, जबकि सैनिकों सहित २१६ चोटिल हो गए।

इसके पश्चात ८० अर्थात १५ सितम्बरसे पांच दिसम्बरके मध्य इन घटनाओंमें दो लोगोंकी मृत्यु हुई जबकि १७० चोटिल हुए । एक अन्य अधिकारीने कहा, राज्यमें १९ जूनको राज्यपाल शासन लगाए जानेके पश्चात घाटीकी सुरक्षा स्थितिमें सुधार आया है ।

 

“हमारे वीर सैनिक इस हेतु अभिनन्दनके पात्र हैं !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution