मस्जिदमें छुपे आतंकियोंका समर्पण कराने हेतु भीतर भेजे गए इमाम व भाई : मस्जिदको क्षति न पहुंचाना है सेनाका उद्देश्य
९ अप्रैल, २०२१
जम्मू कश्मीरके शोपियांमें गुरुवारको आरम्भ हुई सुरक्षाबलोंकी कार्यवाही अभी जारी है । यहां आतंकी संगठन अंसार गजवात-उल हिन्दका मुखिया इम्तियाज मीर अपने एक साथीके साथ मस्जिदमें छुपा है । समाचारके अनुसार शोपियांमें सुरक्षाबलोंके साथ मुठभेडके पश्चात मीर अपने एक साथीके साथ मस्जिद जान मोहल्लामें छुप गया । वहीं उससे पूर्व उसके तीन साथियोंको सुरक्षाबलोंने मार गिराया । अब आतंकीको समर्पण करानेके लिए सुरक्षाबलोंने आतंकीके भाई व स्थानीय इमामको मस्जिदके भीतर भेजा है जिससे वह आतंकीसे बातचीत कर उसे आत्ममर्पण करवा सकें । इसी मध्य मुठभेडमें सेनाने गुरुवारतक तीन आतंकियोंको मार गिराया इसमें तीन सैनिकभी चोटिल हो गए हैं । स्थितिको देखते हुए प्रशासनने शोपियां व पुलवामामें अन्तरजाल सेवाएं बन्द कर दी हैं ।
यह भारतीय सेनाकी उदारताता ही है कि वे सभी पन्थोंके आस्थास्थलोंकी सुरक्षा हेतु चिन्तित हैं । वहीं आतंकियोंकी यह कायरता है कि वह अपने आपको बचाने हेतु ऐसे स्थानोंपर शरण लेते हैं । भारतीय सेनाको रणनीति बना ऐसे दानवोंको आत्मसमर्पणके विकल्पके स्थानपर मृत्यु ही प्रदान करनी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply