बंगालमें पेडसे लटका मिला भाजपाका एक और कार्यकर्ता : सुनियोजित हत्या
२३ अप्रैल, २०२१
शुक्रवार, २३ अप्रैलको बंगालके वर्धमान जनपदमें जमुरियाके गांव अलीनगरमें एक और भाजपा कार्यकर्ता किरंजन घोषका मृत शरीर घरके पासवाले जंगलमें पेडसे लटका हुआ मिला । भाजपाने आरोप लगाया कि ये एक सुनियोजित हत्या है और उनके कार्यकर्ताको मारनेके पश्चात पेडसे लटकाया गया है ।
यह कोई नूतन घटनानहीं है; अपितु भाजपाके सहस्रों कार्यकताओंकी हत्याकी संख्यामें एक और वृद्धि मात्र है । ये हत्याएं भाजपाके सत्तामें आने और हिन्दूद्रोही तत्त्वोंके लक्ष्यपूर्तिमें बाधा आनेकी आशंकाके कारण हो रही हैं । बंगालके हिन्दुओंको तृणमूल कांग्रेसको सत्ताच्युतकर मृतकोंको न्याय दिलानेका मार्ग प्रशस्त करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply