जनसंख्या विस्फोटपर राज्यसभामें चर्चा, ‘भगवान-अल्लाहके नामपर पैदा हो रहे बच्चोंसे स्थिति होगी विकट !’


अगस्त ६, २०१८

देशमें वृहद होती जनसंख्यापर चिन्ता दिखाते हुए राज्यसभामें भाजपाके सदस्योंने कहा कि यदि जनसंख्या इसी प्रकार बढती रही तो विकासकी सभी योजनाएं शून्य हो जाएंगी । भाजपाके अशोक बाजपेयीने शून्यकालमें यह प्रकरण उठाते हुए कहा कि वर्तमानमें भारतकी जनसंख्या विश्वकी कुल जनसंख्याका १७.५ प्रतिशत है और हमारे पास भूमिका केवल २.४ प्रतिशत भाग है । हमारे संसाधन भी जनसंख्याके अनुसार सीमित हैं ।

उन्होंने कहा कि भारतकी जनसंख्या वर्ष २०२२ में चीनसे अधिक हो जाएगी और २०५० तक हमारी एक अरब ६६ कोटि होगी ! बाजपेयीने कहा कि शासन विकासके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है; लेकिन यदि इसपर नियन्त्रण नहीं हुआ तो इन योजनाओंका कोई अर्थ नहीं होगा ।

उन्होंने शासनसे जनसंख्या नियन्त्रणके लिए ठोस पग उठानेकी मांग की । भाजपाके ही विजय पाल सिंह तोमरने कहा कि वर्ष १९५१ में देशकी जनसंख्या ३६ कोटि थी, जो वार्षिक दो कोटिकी दरसे बढते हुए अब १३५ कोटि हो चुकी है ! उन्होंने कहा, ‘भगवान’ और ‘अल्लाह’के नामपर बच्चे पैदा किए जा रहे हैं; लेकिन इससे आने वाले समयमें स्थिति और अधिक चिन्ताजनक होगी; इसलिए शासनको तत्काल ठोस पग उठाना चाहिए, ताकि जनसंख्यापर नियन्त्रण पाया जा सके ।

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution