जून २०, २०१८
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीरके पुलवामा प्रान्तमें सुरक्षा बलोंके साथ भीषण मुठभेडमें मंगलवार रात ‘जैश ए मोहम्मद’के एक स्वयम्भू कमाण्डर सहित तीन आतंकवादी मारे गए और इस अन्तरालमें पांच सुरक्षाकर्मी भी चोटिल हो गए ! पुलिस प्रवक्ताने बुधवार सुबह बताया कि पुलवामा प्रान्तके तराल क्षेत्रके हिना गांवमें आतंकवादियोंके छिपे होनेकी एक पुष्ट सूचना मिलनेके बाद ‘राष्ट्रीय रायफल्स’, ‘केन्द्रीय रिजर्व पुुलिस बल’ (सीआरपीएफ) और जम्मू कश्मीर पुलिसने पूरे क्षेत्रका घिराव कर लिया ।
इसके बाद सुरक्षा बल जब घरोंमें अन्वेषण (खोज) ले रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियोंने इनपर गोलीबारी आरम्भ कर दी । सुरक्षा बलोंने भी प्रत्युत्तर दिया और देर रात तक चले इस अभियानमें ‘जैश’के तीन आतंकवादियोंको मार दिया गया । इस मध्य पांच सुरक्षाकर्मी भी चोटिल हो गए हैं ।
ये तीनों आतंकवादी ‘जैश’से जुडे थे । ये तीनोंं नागरिकों और सुरक्षा प्रतिष्ठानोंपर आक्रमणकी घटनाओंमें लिप्त थे । जहां भिडन्त हुई, उस स्थलसे बडी मात्रामें शस्त्र और विस्फोटक मिला है ।
स्रोत : पंजाब केसरी
Leave a Reply