‘शब-ए-बारात’के अवसरपर पहुंंचे ‘जायरीनों’को ‘मुजाविरों’ने दौडा-दौडाकर पीटा
३१ मार्च, २०२१
उत्तराखण्डके उद्धम नगरमें स्थित एक दरगाहपर ‘इबादत’ करनेवाले ‘जायरीनों’को तुच्छसे प्रसङ्गपर वहांं दौडा-दौडाकर पीटा गया । ‘जायरीनों’के साथ ‘मजार’के ‘मुजाविरों’की नोकझोंक हुई, जिसके पश्चात दोनों पक्षोंमें भीषण मारपीटके साथ साथ जमकर लाठी-डण्डे चले ।
इस घटनामें तीन लोग चोटिल हुए हैं । एक व्यक्ति गम्भीर रूपसे चोटिल हुआ है । इस घटनाका ‘वीडियो’ सामाजिक जालस्थानपर व्यापक रूपसे साझा हो रहा है । यह घटना ‘शब-ए-बारात’के अवसरपर हुई है । जायरीन ‘इबादत’ करनेके लिए जसपुरके पतरामपुरमें स्थित ‘कानू सैय्यद बाबा दरगाह’ आए थे और मजारके प्रबन्धकोंके साथ उनकी मारपीट हो गई । जसपुर कोतवालने बताया कि सूचनापर पुलिस घटना स्थलपर पहुंंची, जिसके पश्चात दोनों पक्षोंको शान्त कराया गया । पुलिसने अब्दुल हमीद, शहीद सुधिया, जाहिद, शादाब, तीर्थनगरके सैफ अली और आरिफके विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट की है ।
‘दरगाहों’ व ‘मजारों’ जैसे स्थलोंको स्वतन्त्रता पश्चात कुकुरमुत्तेकी भांति फलने-फूलने देना व्यापक रूपसे जनहानिमें रहा है, इस सत्यका साक्षी इस धराका प्रत्येक व्यक्ति है । प्रार्थनाके नामपर केवल आडम्बर व साम्राज्यवादका षड्यन्त्र ऐसे स्थलोंका यही कार्य रहा है, जिसे पूर्णरूपेण हतोत्साहितकर प्रतिबन्धित करना सभी राज्योंके व राष्ट्रोंके परमहितमें है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply