वाराणसीमें प्रेमी जावेदके साथ मिलकर बेटीने ही करवाई पिता राजेशकी हत्या
०३ अगस्त, २०२१
वाराणसीके रोहनिया स्थित करनाडाडी राजमार्गके उपरिगामी सेतुपर गुरुवार, २९ जुलाईकी रात्रि हुए किराना व्यवसायी हत्याकाण्डका कारण सोमवार, २ अगस्तको पुलिसने उजागर किया । इस प्रकरणको किराना व्यवसायीकी पुत्रीके प्रेमीने कार्यान्वित किया था । पुत्रीके प्रेमीने अपने जिहादी मित्रके साथ गोली मारी थी । अपराध शाखा व थाना रोहनिया पुलिस दलने किराना व्यवसायी राजेश जायसवालकी हत्यामें आरोपी पुत्री, उसके प्रेमी और एक अन्यको बन्दी बनाया है । उनके पास घटनामें प्रयोग किया गया ‘पिस्टल’, दुपहिया वाहन और भ्रमणभाष मिला है । आरम्भिक जांचमें ज्ञात हुआ कि मृतक किराना व्यवसायीकी पुत्रीका प्रेमसम्बन्ध गांवके ही मुसलमान समुदायके एक लडकेसे था । ‘सर्विलांस टीम’ने घरके सभी सदस्योंके भ्रमणभाष यन्त्रकी सूचीको जांचना आरम्भ किया । जांचमें यह भी ज्ञात हुआ कि एक वर्ष पूर्व ही व्यवसायीको ज्ञात हुआ कि उसकी बेटीका सम्बन्ध जावेदके साथ है, जिसके पश्चात राजेश जायसवालने दोनोंको बहुत डांटा । इसके पश्चात भी दोनों एक दूसरेसे विवाहके लिए परिवारपर दबाव बनाते रहे । राजेश जायसवालके नहीं माननेपर पुत्री और उसके प्रेमीने उसे मार्गसे हटानेकी योजना बना ली । गत बृहस्पतिवारको पुत्रीने अपने प्रेमीको बताया कि उसके पिता नानीके लिए खाना लेकर चिकित्सालय जा रहे हैं । इस सूचनापर प्रेमी जावेद अहमदने अपने साथी आकिब अंसारीके साथ दुपहिया वाहनसे किराना व्यवसायीका पीछा किया । रोहनिया स्थित करनाडाडी राजमार्गके उपरिगामी सेतुपर अवसर देखकर किराना व्यवसायीको दो गोली मारी । घटनास्थलपर ही उनकी मृत्यु हो गई ।
धर्मशिक्षणके अभावसे ही हिन्दू परिवारोंमें ऐसी कलयुगी, विवेकशून्य व कुल कलङ्की सन्तानें होती हैं, जो अपने ही पालकका काल बन जाती है; अतः हिन्दुओ, अपने विवेकको जाग्रतकर स्वयं और अपने सन्तानोंको उचित धर्मशिक्षण देना आरम्भ करें, जिससे ऐसे कुकृत्य न हों । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply