आगरामें हिन्दू लडकीका अपहरण, धर्मान्तरणके पश्चात किया बलात ‘निकाह’, इमरान खानके सम्बन्धियोंने दी माता-पिताको हत्याकी धमकी


३० अगस्त, २०२१
   उत्तर प्रदेशके आगरासे एक लडकीका अपहरणकर उसका बलात धर्मान्तरण करानेका प्रकरण उजागर हुआ है । पीडिताके माता-पिताने आरोप लगाया है कि उनकी लडकीका कथित रूपसे अपहरण किया गया, उसका बलात धर्म परिवर्तन कराया गया । इसके पश्चात इमरान खान नामके एक व्यक्तिसे उसका ‘निकाह’ करा दिया गया । स्तम्भकार विकास सारस्वतने आज ‘ट्विटर’पर एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्रमें प्रकाशित समाचारका ‘स्क्रीनशॉट’ साझा किया है ।
   विवरणके अनुसार, ५ अगस्तको लडकीके लुप्त होनेके पश्चात तत्काल ही उसके परिजनने शमशाबाद ‘पुलिस’से अपहरणका परिवाद (शिकायत) प्रविष्ट करानेके लिए सम्पर्क किया था । ‘पुलिस’पर धीमी गतिसे कार्यवाही करनेका आरोप लगाते हुए लडकीके पिताने कहा कि ‘पुलिस’ने ९ अगस्तको परिवाद प्रविष्ट किया था । उच्च अधिकारियोंके हस्तक्षेपके पश्चात तत्काल शमशाबाद ‘पुलिस’ कार्यवाहीमें लग गई और समूहोंका गठनकर घटनाकी जांच आरम्भ कर दी ।
    लुप्त लडकीके पिताका कहना है कि उन्हें लोगोंसे ज्ञात हुआ है कि इमरान खान नामके व्यक्तिने उनकी बेटीका अपहरण कर लिया है । उसके पश्चात अपने सम्बन्धियोंकी सहायतासे इमरानने उसे इस्लाम स्वीकार करनेके लिए विवश किया और उससे ‘निकाह’ कर लिया । इमरान खानके सम्बन्धियोंने भी पीडिताके पिताकी हत्या करनेकी धमकी दी है ।
       जिहादी इतने भयरहित हो गए है कि अब वह हिन्दू लडकियोंका बलात अपहरणकर, धर्मान्तरणके पश्चात उनसे ‘निकाह’तक कर ले रहे हैं और यदि उनके परिजन ‘पुलिस’के पास जाते है तो उनको हत्याकी धमकी मिलती है । इस प्रकरणमें ‘पुलिस’का उदासीन व्यवहार बहुत ही दुखद स्थिति दर्शाता है ! हिन्दुओ, ऐसेमें क्या अब भी मूकदर्शक बनकर सब होता हुआ यूं ही देखते रहेंगे या स्वयं सजग होकर अपनी बहन-बेटियोंकी रक्षाके लिए सङ्गठित होकर एक स्वरमें विरोध करेंगे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution