फरवरी २१, २०१९
उत्तर प्रदेशके भदोही जनपदमें एक महाविद्यालयके बाहर जिहादी उद्घोष लिखा मिलनेपर हडकम्प मच गया । पुलिसकी सतर्कता और सूझबूझसे किसीप्रकारकी दुर्घटना नहीं हुई । गुरुवार, २१ फरवरीको जनपदके इंटरमीडिएट महाविद्यालयकी भित्तपर (दीवारपर) ‘हमें जिहाद चाहिए’ लिखा मिलनेपर लोग भडक उठे । पुलिसने तत्काल पहुंचकर इसे मिटा दिया ।
जिहादी उद्घोषके साथ ही चांद-तारेका प्रतीक भी बना हुआ था । इसे देखकर महाविद्यालयके आसपास लोगोंकी भीड एकत्र हो गई । क्रोधित लोगोंसे किसी अप्रिय घटना होनेसे पूर्व ही पुलिस वहां पहुंच गई । कोइरौना थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादवके नेतृत्वमें पुलिस बलने वहां पहुंचकर भित्तपर लिखे उद्घोषको स्वच्छ किया ।
“पुलिसने अवश्य ही सूझ-बूझसे कार्य किया है, जो अभिनन्दनीय है; परन्तु केवल सन्देश मिटाने भरसे क्या उस जिहादी मानसिकताको रोका जा सकता है, जो भारतके प्रत्येक भागमें प्रसारित हो रही है । वह जिहादी मानसिकता, जो धर्मान्धोंको जिहादके लिए प्रेरित करती है, वह अधिक भयावह है; क्योंकि प्रत्येक स्थानपर पुलिस नहीं पहुंच सकती है; अतः शासन जिहादी मानसिकता व उसके मूल स्रोतको मिटाए, सतही उपायोंसे क्या होगा ? ”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply