राजस्थानमें १६ वर्षीय हिन्दू बालिकाके साथ जिहादियोंने ३ बार किया दुष्कर्म,अश्लील दृश्यपट बनाकर सार्वजनिक करनेका दिखाया भय


०८ अगस्त,२०२१
      राजस्थानके अलवरमें अवयस्क बालिकासे दुष्कर्म किए जानेका समाचार आया है । आरोप है कि तालीम और आमीन खानने ३ बार छात्राके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया । यह घटना बडोदा मेव क्षेत्रके रौणपुरका बास गांवकी है । १६ वर्षीय अवयस्क बालिका १०वीं कक्षाकी छात्र है । जिहादियोंने मात्र उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म ही नहीं किया; अपितु इस घटनाका अश्लील दृश्यपट भी बना  लिया ।
      ‘नवभारत टाइम्स’के समाचारके अनुसार, २ फरवरी २०२१ को दोनोंने छात्राका पीछा किया । घरसे शासकीय विद्यालय जाते समय मार्गमें घेरकर उसपर मित्रताके लिए ‘दबाव’ बनाया गया । जब वो अस्वीकार करती रही, तो पेय पदार्थमें ‘नशा’ मिलाकर उसे बलात पिला दिया; इसके पश्चात अवचेतनताकी स्थितिमें दोनों आरोपित पीडितको निकटके एक खेतमें लेकर गए । वहां उसका अश्लील दृश्यपट बनाया गया । साथ ही भयादोहन (ब्लैकमेल) करके धन भी बलात ले लिया । ‘ई-मित्र’के माध्यमसे उन्होंने बालिकासे साढे सात सहस्र रुपए निकलवाकर रख लिए । ‘ब्लैकमेल’ होनेके भयसे पीडितने इस विषयमें किसीको कुछ नहीं बताया ।
      यद्यपि, घरकी ही एक महिलाको इसका आभास होनेसे रहस्योद्घाटन हुआ; इसके पश्चात ७ अगस्त २०२१, शनिवारको पिताने ‘थाने’में प्राथमिकी प्रविष्ट करवाई ।
      जिहादियोंद्वारा आए दिवस हिन्दू बालिकाओंको फंसाने और उनके शील भंग करनेके प्रकरणमें प्रत्येक दिवस वृद्धि होती जा रही है । प्रसाशन मात्र प्राथमिकी प्रविष्ट करके शान्त हो जाता है; किन्तु कोई कठोर पग नही उठाता, जिससे समाजमें विधानको लेकर भय उत्पन्न हो । हिन्दू भी मुखर होकर स्वर नहीं उठा पा रहे हैं, जो अत्यन्त दुःखद है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution