इस्लामिक विधेयकका उल्लंघन करनेपर २० वर्षीय ‘मॉडल’का हुआ अपहरण व शारीरिक शोषण
०९ मई, २०२१
यमनमें एक २० वर्षीय महिला ‘मॉडल’ यमेनी इंतिसार अलहमादीका फरवरी माहके मध्य हूती विद्रोहियोंके एक दलद्वारा अपहरण कर लिया गया था । इसका कारण यह बताया गया था कि ‘मॉडल’द्वारा सामाजिक जालस्थलपर आपत्तिजनक छायाचित्र साझा किए गए थे । जिसमें उसने सिरपर हिजाब नहीं पहना था और इसे इस्लामी विधेयकके अन्तर्गत पाप माना जाता है । महिला ‘मॉडल’पर यह भी आरोप लगाए गए थे कि वह सामाजिक जालस्थलपर अनेक ऐसे ‘पोस्ट’ साझा करती है जो इस्लामके सिद्धान्तोंके विरुद्ध हैं । अपरहणके पश्चात इस दलद्वारा यमेनीके साथ दुर्व्यवहारभी किया गया था जिसमें आंखोंपर पट्टी बांध उसका शारीरिक रूपसे शोषण किया गया ।
इस्लामके अनुसार सिरपर कपडा नहीं डालना इस्लामके सिद्धान्तोंके विरुद्ध है; परन्तु किसी महिलाके साथ सामूहिक दुष्कर्म करना क्या इस्लामके सिद्धान्तोंके अनुरूप है ? ऐसे अन्धविश्वासपर आधारित पन्थसे सम्पूर्ण विश्व व्यथित है । इसका नष्ट होना आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply