जम्मू-कश्मीरमें बरघशिखा भवानी मन्दिरमें की गई तोडफोड, बिगाडा गया साम्प्रदायिक वातावरण
३ अक्टूबर, २०२१
जम्मू-काश्मीरके अंनतनागमें उपद्रवियोंने एक बार पुनः कश्मीरी पण्डितोंके बरघशिखा भवानीके मन्दिरपर आक्रमण किया गया है और तोडफोड की गई है । ‘पुलिस’ने इसकी पुष्टि करते हुए, जांचके लिए ‘एसआईटी’का गठन किया है । जम्मू-कश्मीर ‘पुलिस’ने शनिवार, मन्दिरको अपवित्र करनेके आरोपमें, अज्ञात उपद्रवियोंके विरुद्ध, भारतीय दण्ड संहिता ‘आईपीसी’की धारा-२९५, ४२७ के अन्तर्गत प्राथमिकी प्रविष्टकर, जांच आरम्भ कर दी है । कुछ भूतपूर्व अपदस्थ अधिकारियोंद्वारा भी अनंतनागके ‘एसएसपी’ और ‘डीसी’से आग्रह किया गया है कि इस प्रकरणमें अविलम्ब कार्रवाही की जाए । बरघशिखा भवानीका मन्दिर, कश्मीर घाटीके अनंतनाग जनपदमें मट्टन पर्वतपर स्थित है । यह मन्दिर काश्मीरी पण्डितोंका आस्था-केन्द्र है । बरघशिखा मन्दिरपर ऐसे समयमें आक्रमण किया गया है, जब शासन इस घाटीमें पण्डितोंको पुनः बसाने हेतु प्रयासरत है ।
घाटीमें पण्डितोंका पुनर्वास, जिहादियोंके गले नहीं उतर रहा; क्योंकि जिहादियोंके नेता अपदस्थ हो चुके हैं और वे नेता अपनी पराजयको ढकनेके लिए पुनः-पुनः अपराधियोंके विरुद्ध दिखावेके ‘ट्वीट’ कर रहे हैं; अतः शासन परोक्ष अपराधियोंको भी दण्डित किए जानेका प्रबन्ध करे, तब ही समूचा न्याय होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply