गोमांसके सहभोजके उपरान्त हवामें सेब काटती नटी काजलका ‘ट्विटर’पर किया गया उपहास
२७ अप्रैल, २०२१
‘कोरोना’ महामारीके मध्य काजोलका एक दृश्यपट ‘वायरल’ हुआ है, जिसमें वह हवामें उछालकर सेबको दो भागोंमें विभाजित करती है । शीर्षक लिखा है, ‘मूड’ !
इससे लोगोंमें क्रोध दृष्टिगत हुआ । किसीने चुटकी लेते उन्हें ‘फ्रूट निंजा’ कहा तो अधिकतर लोगोंने उन्हें भोजनका महत्त्व समझनेको कहा । लोगोंने कहा कि जब लोग भूखे मर रहे हैं, तो आप उनका उपहास न करें ।
इससे पूर्व २०१७ में गोमांसके सहभोजके कारण वे विवादोंमें आई थीं । बादमें उन्होंने यह कहनेका प्रयास किया था कि वह गोमांस नहीं; वरन भैंसेका मांस था, जिसे भोजनमें ग्रहण करना वैधानिक दृष्टिसे योग्य है ।
हिन्दुओ, इससे सीख लें । आदर्श वह व्यक्ति होना चाहिए, जो राष्ट्रके दुःखमें स्वयं भी दुःखी हो और राष्ट्रके सुखमें सुखी । आज हम नेताओं, अभिनेताओंको अपना आदर्श मान लेते हैं; फलस्वरूप विवेक व बुद्धिपर काला आवरण आता है, जिससे हमारी सोच-विचारकी शक्ति समाप्त हो जाती है । अब जाग जाएं और इन नेताओं व अभिनेताओंको आदर्श न मानकर इन्हें इनका वास्तविक स्थान दिखाएं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply