अगस्त ८, २०१८
दिल्लीमें बुधवार शाम एक दुर्घटनामें ‘कालका शताब्दी एक्सप्रेस’से कटकर २० गायकी मृत्यु हो गई ! यह दुर्घटना उस समय हुआ, जब कालका शताब्दी होलम्बी कलां स्टेशनसे नरेलाकी ओर जा रही थी । इसी समय गायोंका एक झुण्ड रेल ट्रैकपर आ गया !
विवरणके अनुसार रेलयान चालकने आपातकालीन विराम (ब्रेक) लगाया; लेकिन रेलयान अपनी पूर्ण गतिमें था; इसलिए उसे इतनी शीघ्र रोकना सम्भव नहीं था । पूर्ण गतिमें ही रेलयान गायोंके समूहके ऊपरसे गुजर गया ! दुर्घटनाके पश्चात रेलवे कर्मी घटनास्थलपर पहुंचे और उन्होंने लाइनको स्वच्छ कराया । यह दुर्घटना शाम पौने छह बजेके निकट हुई !
उत्तर रेलवेके मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी नितिन चौधरीने बताया कि चालकने गायोंको ट्रैकपर देखकर आपातकलीन विराम लगाया, परन्तु गायोंको बचाया नहीं जा सका ! दुर्घटनाका दृश्य इतना भयावह था कि देखनेका हृदय विदिरण हो गया । रेलवे अधिकारियोंने बताया कि ट्रैकको दल और अभियन्ताओंने स्वच्छ कर दिया गया है ।
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply