दिसम्बर १२, २०१८
मध्य प्रदेशमें विधानसभा मतदान परिणामके पश्चात कांग्रेसकी ओरसे प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता कमलनाथको मुख्यमन्त्री बनानेके समाचारपर भारतीय जनता पार्टीके (बीजेपी) नेता तेजिंदर पाल सिंग बग्गा भडक गए । उन्होंने कहा कि कमलनाथ ही वह व्यक्ति थे, जिन्होंने वर्ष १९८४ के सिख दंगोंके समय नई दिल्लीके गुरुद्वारा रकाबगंजमें आग लगाई थी ।
बग्गाने मंगलवार, ११ दिसम्बरको देर रात ट्वीटमें लिखा, “सुना है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ८४ में हुए सिख नरसंहारके हत्यारे कमलनाथको मुख्यमन्त्री नियुक्त करना चाहते हैं । यह वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने गुरुद्वारा रकाबगंजमें तब आग लगा दी थी । यह चीज एक बार दर्शाती है कि कांग्रेस सिख विरोधी दल है ।”
मुख्यमन्त्रीके दो प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं । प्रथम नाम, म.प्र कांग्रेसके अध्यक्ष कमलनाथका है, जो कि वरिष्ठ नेताओंमें से एक हैं और उन्हें काफी अनुभवी चेहरा माना जाता है । वहीं, दूसरी नाम ज्योतिरादित्य सिंधियाका है, जो कि युवाओंके मध्य प्रसिद्ध हैं ।
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply