जुलाई १५, २०१८
छत्तीसगढके कांकेरमें आज नक्सलियोंके साथ भिडन्तमें ‘सीमा सुरक्षा बल’के (बीएसएफ) दो जवान हुतात्मा हो गए, जबकि एक अन्य चोटिल हो गया । पुलिस उपमहानिरीक्षक (नक्सल विरोधी अभियान) सुन्दरराज पीने बताया कि परतापौर थाना अन्तर्गत ‘बीएसएफ’के महला शिविरके निकट एक वनमें यह भिडन्त उस समय आरम्भ हुई, जब ‘बीएसएफ’का ११४ वां बटालियान, माओवादी विरोधी एक अभियानसे वापस लौट रहा था ।
उन्होंने बताया कि जब सीमा सुरक्षा बलका दल राजधानी रायपुरसे लगभग २५० किलोमीटर दूर बरकोट गांवमें वनके रास्ते आगे बढ रहा था, उसी समय नक्सलियोंके एक समूहने उसपर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद भिडन्त आरम्भ हो गई ! उन्होंने बताया कि संक्षिप्त भिडन्तके पश्चात उग्रवादी घने वनमें भाग गए ।
उन्होंने बताया, ”मारे गए दोनों सैनिकोंका संज्ञान लोकेन्द्र सिंह और मुखथियार सिंहके रूपमें किया गया है, जो क्रमश: राजस्थान और पंजाबके रहने वाले थे, जबकि भिडन्तमें चोटिल एक अन्य सैनिक संदीप डे हैं । उन्होंने बताया कि सहायक दल घटनास्थलपर पहुंच गया है और पखनजोरेमें बीएफएफके ११४ वें बटालियनके मुख्यलयमें शवोंको लाया गया ।
डीआईजीने बताया कि चोटिल सैनिकको आगेके उपचारके लिए विमानसे रायपुर ले जाया गया है । नौ जुलाईको कांकेरके छोटेबेथिया क्षेत्रमें नक्सलियोंके आईईडी विस्फोटमें एक मोटर साइकिलपर अन्वेषण कर रहे, बीएसएफके दो सैनिकोंकी मृत्यु हो गई !
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply