फरवरी ११, २०१९
कांग्रेस देशके शासकीय कर्मचारियों, अधिकारियोंको अब सीधे चेतावनी दे रही है । कांग्रेसने अपने शासनके समय भ्रष्टाचार किए थे ।
उनकी मोदी शासनके समय जांच हुई, और साक्ष्य भी मिले, उसी आधारपर कांग्रेसके भ्रष्टाचारी और परिवारके निकटवर्तियोंपर कार्यवाही हो रही है और कांग्रेस इससे इतना बौखला गई है कि उसके कई नेता एकके पश्चात एक शासकीय अधिकारीयोंको देख लेनेकी चेतावनी देने लगे हैं ।
कई कांग्रेस नेता सत्तामें आकर शासकीय अधिकारीयोंसे बदला लेने, देख लेनेकी चेतावनी दे चुके हैं, और आज कपिल सिब्बलने भी खुलकर शासकीय कर्मचारियोंको चेतावनी दे डाली है ।
कपिल सिब्बलका कहना है कि शासकीय अधिकारी ये न भूले कि सत्ता आती जाती रहती है, आज मोदी सत्तामें हैं, कल हम सत्तामें होंगे और हमारी सत्ता आई तो एक-एक अधिकारीको देख लेंगें, जो हमारे विरुद्ध कार्यवाही कर रहा है ।
अधिकारियोंको समझना चाहिए कि चुनाव आते-जाते रहते हैं । कभी हम विपक्षमें होते हैं तो कभी सत्तामें । हम उन अधिकारियोंपर दृष्टि रखेंगें, जो अधिक उत्साहमें प्रधानमन्त्री प्रति स्वामिभक्ति दिखा रहे हैं । संविधानसे बढकर कुछ नहीं है !
“कपिल सिब्बल देशके शासकीय कर्मचारियोंको चेतावनी दे रहे हैं, यही लोग लोकतन्त्रकी दुहाई देकर अपनेको देशभक्त बताते रहे हैं । इनकी देशभक्ति इनकी अधिकारियोंके प्रति निष्ठासे ही दिख रही है और कांग्रेस नेता यह क्यों भूल जाते हैं कि यह तन्त्र उन्हींका रचा हुआ है । जब उस तन्त्रमें सुधारकी बातकी जाती थी, तो ये अर्धरात्रिको साधु-सन्यासियोंको पुलिससे पीटवाते थे, आज वही तध्त्र जब इनके भ्रष्टाचारकी पोल खोल रहा है तो सभी कांग्रेसी उद्विग्न हो उठे हैं । इससे ही इनका द्विपक्षीय व्यवहार व लोकतन्त्रकी तथाकथित आस्था दिखती है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : दैनिक भारत
Leave a Reply