तैमूर और जहांगीर, ये नाम हमें प्रिय हैं, ये ‘खूबसूरत’ नाम हैं, करीना कपूरने उनपर निकाला क्रोध, जिन्हें ‘इस्लामी आक्राङ्ता’ हैं अप्रिय
१० सिंतबर, २०२१
‘बॉलीवुड एक्ट्रेस’ करीना कपूर दीर्घकालसे अपने बच्चोंके नामके कारण चर्चामें हैं । प्राय: ‘नेटिजन्स’ प्रश्न पूछते हैं कि तैमूर और जहांगीर जैसे इस्लामी आक्राङ्ताओंके नामोंपर बच्चोंका नाम रखनेका क्या अर्थ है ? अब इसी विषयपर करीनाने उत्तर दिया है, उन्होंने एक ‘ब्रिटिश’ समाचारपत्रसे संवाद करते हुए कहा कि उन्हें ‘ट्रोलिंग’का कारण समझ नहीं आता । उन्हें बस नाम प्रिय थे तो अपने बच्चोंके लिए रख दिया ।
‘ब्रिटिश’ समाचारपत्रको करीनाने कहा, “सत्य कहूं तो ये वे नाम हैं जो हमको प्रिय हैं । इसके अतिरिक्त अन्य कुछ नहीं । यह सुन्दर नाम हैं एवं वे रूपवान लडके हैं । ये बात नहीं जानती कि अन्ततः क्यों लोग बच्चोंको ‘ट्रोल’ करते हैं । मुझे यह अनुचित लगता है; परन्तु मैं अपने कार्यपर ध्यान लगाना चाहती हूं । मैं अपना जीवन ‘ट्रोल्स’के अनुसार नहीं व्यतीत कर सकती ।”
करीनासे जब पूछा गया कि क्या वह भारतमें धार्मिक रूपसे हो रहे ध्रुवीकणको लेकर चिन्तित हैं; क्योंकि इसी परिस्थितिमें उनके बच्चोंका विकास हो रहे हैं तो उन्होंने कहा, “कृपया मुझसे ऐसे प्रश्न मत करिए । आपको ज्ञात है कि यहांपर सब कुछ कैसा है ? ये सब अत्यन्त जटिल है ।”
‘लव-जिहाद’में वृद्धिके कारण बने करीना कपूर जैसे कलाकार, कलाके नामपर कलङ्क है । ऐसे लोगोंसे प्रभावित होकर ही, आजकी युवा पीढी पतनके मार्गपर अग्रसर है । हिन्दुओ ! जो कलाकार मात्र स्वार्थ एवं धनार्जन हेतु तथा अपने भविष्यको देखते हुए ही कोई निर्णय लेते है, उनका अनुसरण कदापि न करें, अन्यथा हिन्दू राष्ट्रमें आपका नाम भी ऐसे कलाकारोंकी भांति, देशद्रोहियोंकी सूचीमें होगा ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply