जनवरी २०, २०१९
कर्नाटकमें चल रहे राजनीतिक नाटकके मध्य ‘रिजॉर्ट’में रूके कांग्रेसी विधायकोंमें मारपीटका प्रकरण सामने आया है । होस्पेटसे विधायक आनंद सिंहको शनिवार, १९ जनवरी रात्रिको चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया गया । समाचार माध्यमोंके अनुसार, आनंद सिंहपर जेएन गणेशने बोतलसे प्रहार किया । यद्यपि, कांग्रेसने इन समाचारोंको अनुचित बताया । उधर, भाजपाने ट्वीट किया कि कांग्रेसके भीतर सब ठीक नहीं चल रहा ।
कांग्रेस और जेडीएस निरन्तर भाजपापर उनके विधायक खरीदनेके प्रयास करनेका आरोप लगा रही हैं । भाजपाद्वारा कांग्रेस-जेडीएस शासनको अस्थिर करनेके प्रयासोंके समाचारोंके मध्य कांग्रेसने शुक्रवारको विधायक दलकी बैठक बुलाई थी ।
इस बैठकमें कांग्रेसके चार विधायक सम्मिलित नहीं हुए । इसके पश्चात कांग्रेसने अपने सभी विधायकोंको एक विश्रामस्थलमें (रिजॉर्टमें) भेज दिया था । गत दिनों दो निर्दलीय विधायकोंने भी कांग्रेस-जेडीएस शासनसे समर्थन वापस ले लिया था ।
चिकित्सालयमें प्रविष्ट आनंद सिंहको देखनेके लिए कांग्रेसके कई नेता पहुंचे । कांग्रेस नेता डीके सुरेशने बताया कि आनंद सिंहको सीनेमें वेदनाके पश्चात चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया गया ।
भाजपाने ट्वीट किया, ”कांग्रेसके भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है । इससे अधिक साक्ष्यकी क्या आवश्यकता है ? ‘रिजॉर्ट’में कांग्रेसी विधायकोंके मध्य मारपीट हुई । एक विधायक भर्ती है ।”
भाजपाने प्रश्न किया कि कबतक कांग्रेस अपनी आंतरिक युद्धको नकारेगी और नेताओंके मध्य उत्पन्न हुए अंतरके लिए भाजपापर आरोप लगाएगी ?
“स्वतन्त्रताके पश्चात लोकतन्त्र व उसके उद्धारकोंकी स्थिति सबके समक्ष है कि कैसे छल-बल-धनके आश्रयपर सत्ता प्राप्त करते हैं, तदोपरान्त विधायकोंको कोट्यावधि रूपयोंमें खरीदा जाता है और इसमें भी अब कांग्रेस विधायक एक पग आगे जाकर कांग्रेस संस्कृति अनुसार लड-मर रहे हैं ! क्या ऐसे निधर्मी व लालची नेता कभी देश व जनताके बारेमें विचार भी करते होंगें ? अतः इस स्थितिको परिवर्तन करनेके लिए हिन्दू राष्ट्रकी आवश्यकता है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : इपोस्टमोर्टम
Leave a Reply