जुलाई १, २०१८
वाराणसीके काशी विश्वनाथ मन्दिरमें आने वाले भक्तोंको अब विशेष प्रसाद मिलेगा । मन्दिर प्रशासनने भक्तोंको शुद्ध व बाबाके मूलरूप प्रसादकी व्यवस्थाकी है । इसके साथ ही प्रशासन बाबा विश्वनाथके प्रसादका ‘जीआई रजिस्ट्रेशन’ भी कराने जा रहा है । प्रशसनका मानना है कि इस ‘जीआई रजिस्ट्रेशन’से बाबा विश्वनाथके प्रसादका स्तर तो बना रहेगा ही, साथमें भक्तोंको शुद्ध प्रसाद मिल सकेगा ।
श्री काशी विश्वनाथ मन्दिरके मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह कहते हैं कि ‘जीआई रजिस्ट्रेशन’के लिए टेण्डर खोले जा चुके हैं । अब बाबाके मन्दिरमें तिरुपति मन्दिरकी भांति प्रसादकी व्यवस्थाकी जा रही है । जो प्रस्ताव (टेण्डर) पारित किया गया है, उसकी प्रमुख नियम यह भी है कि भोग-प्रसाद संकटमोचन और तिरुपति मन्दि के लड्डूकी भांति ऐसा होगा, जो कहीं और किसी भी स्थानपर उपलब्ध ना हो । भक्त मन्दिरके पटलसे इसे लेकर बाबाको भोग लगा सकेंगे और इसके साथ ही प्रसादको जालस्थलसे मंगानेकी सुविधा मिलेगी ! सावनके माहमें ये सुविधा आरम्भ करदी जाएगी ।
विशाल सिंहके अनुसार प्रसाद ‘भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण’के (एफएसएसएआई) नियमोंके अनुसार बनाया जाएगा और इसे ‘कम से कम’ एक माहतक इसे सुरक्षित रखा जा सकेगा ! आपको बता दें कि अभीतक मन्दिरमें पहले भी निजी उद्योगके द्वारा प्रसाद मिलता था । मन्दिर प्रशास के अधिकारियोंके अनुसार कई बार प्रसादकी गुणवत्तामें कमीकी सूचना भी आ रही थीं, इसके बाद अब यह निर्णय लिया गया है । प्रशासनको आशा है कि इस व्यवस्थासे श्रद्धालुओंको बाबाका ‘शुद्ध प्रसाद’ मिल सकेगा ।
स्रोत : न्यूज18इण्डिया
Leave a Reply