एक बार पुनः आए पत्थरबाज सेनाकी कार्यवाहीके मध्य !


जनवरी ५, २०१९

जम्मू और कश्‍मीरके पुलवामाके त्रालमें शनिवार, ६ जनवरीको प्रातःकाल सुरक्षा बलों और आतंकियोंके मध्य मुठभेड आरम्भ हो गई । यहां सुरक्षा बलोंने क्षेत्रकी घेराबंदी कर, दो आतंकियोंको घेर लिया । दोनों ओरसे रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी । वहीं क्षेत्रमें आतंकियोंको सुरक्षा बलोंसे घिरा देखकर उनके समर्थनमें स्‍थानीय लोग सडकोंपर उतर आए । इस मध्य उन्‍होंने आतंकियोंको बचानेके लिए सैनिकोंपर पत्‍थरबाजी की ! इसके उत्तरमें सैनिकोंने पत्‍थरबाजोंपर अश्रु गैसके गोले छोडे ।

बता दें कि गुरुवारको भी पुलवामाके त्रालमें सुरक्षा बलोंने मुठभेडके मध्य ३ आतंकियोंको मार गिराया था । सेनाके एक अधिकारीने बताया था कि सुरक्षाबलोंने वनमें कमसे कम दो आतंकवादियोंके छिपे होनेकी सूचनापर त्रालके पर्वतीय क्षेत्रोंमें आतंकवाद रोधी अभियान आरम्भ किया । अधिकारीने बताया कि वनमें छिपे आतंकवादियोंने सुरक्षाबलोंपर गोलीबारी आरम्भ कर दी, जिसके पश्चात मुठभेड आरम्भ हो गई थी । इसमें एक सैनिक भी चोटिल हुआ था ।

 

“आतंककियोंके समर्थकोंकी राजनीतिक प्रशंसक महबूबा मुफ्ती अब कुछ कहना चाहेंगीं कि ऐसेमें सेनाको क्या करना चाहिए ? भालतीय प्रशासन सेनाको छूट दें कि कार्यवाहीके मध्य आनेवालेको भी आतंकी ही माना जाएगा, तभी इस स्थितिपर नियन्त्रण सम्भव है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

 

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution