‘सर्जिकल स्ट्राइक’के प्रमाण मांगनेवाले अरविन्द केजरीवालने की सेनासे सहायताकी याचना
०४ मई, २०२१
कोरोना महामारीसे देहलीमें अनियन्त्रित होती स्थितिके मध्य देहलीके मुख्यमन्त्रीने सेनासे सहायताकी याचना की है ।
देहलीके उपमुख्यमन्त्री मनीष सिसोदियाने रविवार, १ मई २०२१ को एक पत्रके माध्यमसे मांग की है कि जिस प्रकार रक्षा अनुसन्धान एवं विकास सङ्गठन द्वारा देहलीमें एक चिकित्सालयका निर्माण किया गया, उसी प्रकार और अधिक चिकित्सालय निर्मित किए जाएं । सेनासे इस विकट स्थितिमें सहायताकी याचना करते हुए उन्होंने कहा कि ‘ऑक्सीजन सिलेंडर’ वितरित करनेके लिए यदि सेनाके पास ‘ट्रक’ उपलब्ध हैं तो वे देहलीके चिकित्सालयों हेतु दें ।
ये वही केजरीवाल हैं जिन्होंने सेनासे ‘सर्जिकल स्ट्राइक’के प्रमाण मांगे थे ! अब जब प्रशासनिक अव्यवस्थाके कारण इनकी अक्षमता सामने आ रही है तो सेनासे सहायताकी याचना करनेको विवश हैं । ऐसे निकृष्ट अवसरवादी सहयोग नहीं, दण्डके पात्र हैं । जो मुख्यमन्त्री ‘ऑक्सीजन’तक की व्यवस्था नहीं कर सकता और केवल विज्ञापनमें ही विश्वास करता हो, उसे मुख्यमन्त्री रहनेका अधिकार नहीं है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply