केला (भाग – १०)


* त्वचाकी मृत कोशिकाओंके लिए : मृत कोशिकाओंको त्वचासे हटानेके लिए भी केलेका प्रयोग किया जा सकता है । यह ‘एंटीऑक्सीडेंट’से समृद्ध होता है, जो त्वचासे मृत कोशिकाओंको हटानेका कार्य करता है ।

* ‘मुंहासों’के लिए : यदि ‘मुंहासों’से कष्ट हो, तो केलेके छिलकेका प्रयोग, बढते मुंहासोंको रोकनेके लिए किया जा सकता है । केलेका छिलका ‘एंटीबैक्टीरियल’ गुणोंसे समृद्ध होता है, जो ‘मुंहासों’से मुक्ति देनेका कार्य कर सकता है ।

* कैसे करें प्रयोग ? : कष्टवाले भागसे प्रभावित स्थानपर कुछ मिनटके लिए धीरे-धीरे रगडने और पश्चातमें स्वच्छ जलसे अपना मुख धो लें !

* खुजली, ‘सोरायसिस’ और मस्सेके लिए : खुजलीके लिए केलेका छिलका लाभदायक हो सकता है । केलेके छिलकेमें ‘एंटी बैक्टीरियल’ गुण होते हैं, जो खुजलीवाली त्वचा, ‘सोरायसिस’ और मस्सोंसे मुक्ति दिलानेका कार्य कर सकते हैं ।

* छिलकेका उपयोग : खुजलीवाली त्वचाके लिए, केलेके छिलकेके भीतरवाले भागको प्रभावित स्थानपर कुछ समय रगडें ।

* सूजी हुई आंखें : कई बार आंखोंके आसपास ‘सूजन’ आ जाती है । इससे मुक्ति पानेके लिए केलेके छिलकेका उपयोग कर सकते हैं । केलेका छिलका ‘एंटी-इंफ्लेमेटरी’ गुणसे समृद्ध होता है, जो सूजनको दूर करनेका कार्य कर सकता है ।

* कैसे करें प्रयोग ? : केलेका छिलका लें और आंखोंके आसपास, ‘सूजन’वाले स्थानपर कुछ समयके लिए लगाएं या थोडा समय धीरे-धीरे रगडें । १५ मिनट पश्चात ‘चेहरे’को गुनगुने जलसे स्वच्छ कर लें !



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution