* केले खानेसे ‘कोलोरेक्टल कैंसर’का सङ्कट न्यून होता है ।
* केलेमें ‘फाइबर’ अधिक मात्रामें पाया जाता है ।
* केलेके भीतर ‘एंटीऑक्सीडेंट कैरोटिनाइड’ आदि भरे होते हैं, जो आंखोंको स्वस्थ रखनेमें सहायता करते हैं ।
केलेमें ‘पेक्टिन’ पाया जाता है जिसके कारण मधुमेहके रोगियोंमें ‘ग्लूकोज’के कष्टमें सहायता करता है । केलेका प्रयोग ‘एनीमिया’की चिकित्सामें भी किया जाता है ।
* केला ‘ग्लूकोज’से परिपूर्ण होता है, जो शरीरको तुरन्त ऊर्जा प्रदान करनेमें सहायक होता है । इसमें ७५ प्रतिशत जल होता है, इसके अतिरिक्त, ‘कैल्शियम’, ‘मैग्नीशियम’, ‘फास्फोरस’, लोहा और ताम्बा भी इसमें पर्याप्त मात्रामें पाया जाता है ।
* शरीरमें रक्त निर्माण और रक्तको शुद्ध करनेके लिए : इसमें लोहा, ताम्बा और ‘मैग्नीशियम’के तत्त्व रक्त निर्माणमें विशेष भूमिका निभाते हैं ।
* आंतोंकी शुद्धिमें भी केला बहुत लाभदायक होता है । आंतोंमें किसी भी प्रकारकी समस्या होनेपर या ‘दस्त’ एवं संग्रहणी रोगोंमें, दहीके साथ केलेका सेवन करनेसे लाभ होता है ।
Leave a Reply